गौतम कुमार
डेहरी /रोहतास
बिजली समस्या को लेे विधुत उपभोक्ता संघर्ष मोर्चा सड़क पर किया प्रदर्शन ,विधुत कार्यपालक अभियंता कार्यालय का किया गया घेराव समस्या को ले मोर्चा ने दिया मांग पत्र, बिजली समस्या में नहीं हुआ सुधार तो अनिश्चित कालीन प्रदर्शन का दिया चेतावनी बिजली समस्या से निदान को लेे विद्युत उपभोक्ता संघर्ष मोर्चा शुक्रवार को विधुत विभाग के खिलाफ सड़क पर उतर प्रदर्शन किया और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारे बाजी किया । विधुत उपभोक्ता संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पाली पूल से विधुत विभाग के खिलाफ निकला ये जुलूस सटेशन रोड से होते हुए मथुरी स्थित विद्युत कार्यपालक अभियंता कार्यालय पहुंच वहां विद्युत विभाग के खिलाफ जम कर प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का भी घेराव किया । इस मौके पर विधुत उपभोक्ता संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के मनमानी के कारण बिजली उपभोक्ता को काफी परेशानी हो रही है । प्रखंड क्षेत्र के दरीहट व बेरकप पंचायत के ग्रामीण अपनी समस्या के निदान को लेे बिजली विभाग से गुहार काफी दिनों से लगा रहे थे लेकिन विधुत विभाग ग्रामीणों की समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे थे इसलिए विधुत उपभोक्ता संघर्ष मोर्चा को सड़क पर उतरना पड़ा । वहीं प्रदर्शन कर रहे विधुत उपभोक्ता संघर्ष मोर्चा के छह सदस्यीय प्रतिनिधि से सहायक अभियंता दीपक कुमार ने वार्ता कर समस्या से संबंधित मांग पत्र प्राप्त किया व शीघ्र समस्या का निदान का आश्वाशन दिया । मोर्चा अध्यक्ष के अनुसार अनुसार यदि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का निदान विधुत विभाग के द्वारा नहीं किया गया तो मथुरी स्थित विधुत कार्यपालक अभियंता कार्यालय पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन मोर्चा के द्वारा किया जाएगा । प्रदर्शन में माले नेता अशोक सिंह,जिला सचिव ए अाई एस एफ उजाला कुमार, उप मुखिया प्रमोद कुमार गुप्ता बी डी सी प्रतिनिधि बीरेंद्र सोनी,अजित कुमार,विजय पाल, सप्पु सिंह,निरंजन सिंह,तेज बहादुर सिंह,,श्री कुसुन सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया ।