गौतम कुमार
डेहरी /रोहतास
पाली पूल के पास बने चेक पोस्ट से एक सैप जवान को अवैध वसूली के मामले में एएसपी संजय कुमार व एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाह देव के द्वारा बुधवार को पकड़ा गया है । सैप जवान पर अवैध बालू ट्रक से वसूली का आरोप है । सैप जवान के बारे में एक बालू भरे ट्रक से अवैध ढंग से आठ हजार रूपए लेने की सूचना पुलिस प्रशासन के अधिकारियों को मिली । सूचना पर अधिकारी चेक पोस्ट पर पहुंच कर सैप जवान की तलाशी लिया तो उसके जेब से आठ हजार रुपए की राशि भी प्राप्त हुई जिसके आधार पर अधिकारियों ने उसे गिरफ्तार करने का आदेश दिया । वहीं ट्रक को भी पुलिस-प्रशासन की टीम ने पीछा कर दहाउर गांव के समीप जब्त कर नगर थाने लाई है। वहीं अचानक हुए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की इस कार्रवाई से अन्य सैप जवानों और पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया है । पकड़ा गया सैप जवान का नाम दिनेश कुमार है और वह लॉक डाउन के बाद पाली पुल स्थित चेक पोस्ट पर ड्यूटी में प्रतिनियुक्त था। जबकि इसके पूर्व व जमुहार कैंप पर पदस्थापित था। वहीं वह पूछताछ में अन्य पुलिस कर्मी के शामिल होने की भी बात बताई । ए एस पी संजय कुमार के अनुसार इस मामले में एएसआई समेत आठ पुलिसकर्मी गिरफ्तार किए गए है ।
नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार द्वारा नगर थाने के एएसआई ललन प्रसाद, सैप जवान दिनेश सिंह, विजय शंकर ओझा, जय किशन प्रसाद, रामानंद प्रसाद, राजेंद्र प्रसाद और होमगार्ड जवान गोविंद तिवारी तथा सुदामा सिंह के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है । इन सभी को गिरफ्तार कर पुलिस पदाधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।