गौतम कुमार
डेहरी ऑन सोन/रोहतास
भाजपा के वरीय नेता व पूर्व विधायक नोखा रामेश्वर चौरसिया ने बुधवार को अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान चूना भटा मोहले में कहा कि जो अप्रवासी श्रमिक दूसरे राज्य से बिहार आए है उनके लिए राज्य सरकार पूरी तरह से सजग है और उन्हें काम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा बल्कि उन्हें राज्य में ही काम मिलेगा । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसके लिए पूरी तरह से तत्पर है । मुख्यमंत्री के द्वारा ये कहा भी गया है कि श्रमिको को उनके दक्षता के अनुसार कार्य मिलेगा ।मुख्यमंत्री का ये निर्णय काफी सराहनीय है और बिहार के श्रमिकों को इससे बाहर दूसरे राज्य में नहीं जाना पड़ेगा और वो खुद ही अपने राज्य में आत्म निर्भर बनेंगे । पी एम् नरेंद्र मोदी का भी आत्म निर्भर बनने का आहवान है । बिहार के श्रमिक काफी मेहनती है उनके श्रम शक्ति से बिहार भी आत्म निर्भर बन सकता है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से आत्मनिर्भर बनने की अपील किया है और बिहार भी आत्मनिर्भर बनेगा। पी एम् नरेंद्र मोदी ने लोकल का भोकाल कार्यक्रम चलाने की बात कही है इससे लोकल वस्तुओं के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा जिससे भारत का दूसरे देशों के सामान पर से निर्भरता कम हो जाएगी । देश की तरक्की के लिए चीन के सामान का उपयोग नहीं करना है बल्कि घरेलू उत्पादों को बढ़ावा देना हैं जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार बिहार में कृषि आधारित उद्योग स्थापित कर बिहार को एक औद्योगिक राज्य भी बनाने के लिए तत्पर है और आने वाले समय में बिहार में इसमें काफी तरक्की करेगी । मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जिला मंत्री धीरज तिवारी रोहतास जिला कला संस्कृति मंच के संयोजक अवधेश आहिर आदि उपस्थित थे।