विधानसभा क्षेत्र को विकसित बनाने का किया ऐलान

गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
डेहरी विधानसभा अंतर्गत अकोढ़ी गोला प्रखंड के नावाडीह में मुख्यमंत्री संपर्क पथ योजना अंतर्गत एमएमजीएसवाई योजना पीडब्ल्यूडी पथ नावाडीह से महादलित टोला मुड़ियार तक बनने वाले सड़क का शिलान्यास विधायक ई0 सतनारायण सिंह यादव ने किया। शिलान्यास उपरांत लोगों के संबोधन में विधायक ने विधानसभा अंतर्गत होने वाले कार्यों को विस्तार से बताया। और कहा कि  वर्तमान में  26 सड़को में कार्य लगा हुआ है। और 16 सड़क निर्माण वे लिए टेंडर की प्रक्रिया में है। और 17 सड़को का रिपेरिंग कार्य  के लिए चला गया है। इसी प्रकार कुल 61 सड़कों का चुनाव से पहले  कार्य हो जाएगा। और कोई भी गांव एनडीए सरकार में सड़क से वंचित नहीं रहेगा। इसके अलावा भी डेहरी में तीन-तीन पार्कों का कार्य भी बहुत जल्द ही लगेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महज एक वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने डेहरी विधानसभा विकास के लिए जो लंबी लकीर खींची है। और जितना कार्य हुआ है, शायद पहले कभी नहीं हुआ था। देश कोरोनावायरस से गुजर रहा है, ऐसे में अन्य प्रदेशों से आने वाले मजदूर अपने घर पहुंच गए हैं। उनके रोजगार की भी चिंता है। इसलिए इस क्रम में उनका यह प्रयास है, कि आने वाले दिनों में डालमियानगर में रेल कारखाना चालू हो, और आसपास में छोटे-मोटे उद्योग भी लगे। इसके लिए लगातार वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री से संपर्क बनाए हैं। तथा बार-बार पत्राचार भी कर रहे हैं। शिलान्यास समारोह में भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भोला, प्रखंड प्रमुख  संतोष पासवान , जदयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, पूर्व उप प्रमुख सुदामा पासवान, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बृज किशोर पासवान, मुखिया विपिन गुप्ता, जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी, समाजसेवी वीरेंद्र पासवान सरपंच उदय सिंहं , अविनाश कुमार सिंह, पैक्स अध्यक्ष अजय यादव, रामजी गुप्ता, चंदन यादव, अनिल यादव, भोला सिंह, जितेंद्र सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।