कमलेश कुमार
डेहरी। रोहतास
लॉकडाउन के दौरान सामान्य यात्री ट्रेनों की परिचालन भले ही बंद है। लेकिन रेलवे इस अवधि का सदुपयोग अपने विकास अवसंरचना के कार्य को गति देने में इस्तेमाल कर रही है। सासाराम स्टेशन पर तकरीबन 60 साल पुराने 5 स्पैन वाले 70 मीटर लम्बी फूटबओभर ब्रिज को हटाना हो या सोननगर स्टेशन पर 76.2मीटर तथा 45.7 मीटर लम्बे दो स्पैन की स्थापना करनी हो। रेलवे इस काल में ही युद्धस्तर पर सुरक्षित एवं संरक्षित परिचालन सुनिश्चित करने के लिए लगातार अपने कार्यों को अमलीजामा पहना रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को सोननगर - डेहरी - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल जंक्शन के बीच थर्ड लाईन पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों को दौडाकर सफल परीक्षण किया। आरडीएसओ के मानक के अनुरुप टीआरसी स्पेशल ट्रेन 7968 को इस थर्ड लाईन पर 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर सफल परीक्षण किया गया। यह स्पेशल ट्रेन सुबह 9:32मिनट पर सोननगर से खुली और डेहरी स्टेशन से 09:40 मिनट पर गुजरते हुए मात्र 82मिनट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंच गई।
ज्ञातव्य हो कि डीडीयू रेल मंडल ने कुछ दिन पूर्व ही रिभर्सशेबूल और डाऊन लाईन पर ट्रेनों की गति बढाने को लेकर ट्रायल किया था। और मंगलवार को इस थर्ड लाईन से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की ट्रायल पुरी होते ही इस रेल खंड पर तेजस और वंदेमातरम् जैसी हाई स्पीड ट्रेनों की परिचालन होने की संभावना प्रबल हो गई है। रेल सूत्रों की मानें तो निकट भविष्य में हार्ड स्पीड ट्रेनों की संचालन निश्चित है। रेलवे इसी योजना मूर्तरूप देने में लगी है। रेल कर्मियों का कहना है कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया रेलखंड के लिए रेल परिचालन की क्षमता अधिक बढ़ाने हेतु सफल प्रयास है। भविष्य में डेहरी नहीं जिले के लोगों को इसका भरपूर फायदा मिलेगा।