कमलेश कुमार
डेहरी/रोहतास
धर्मगुरुओं को दिया कोविड-19 के नियमों को पालन करने का निर्देश
कोरोना संक्रमण के कारण ढाई महीने तक लोग धाम के बाद सोमवार को मंदिर में मस्जिद के दरवाजे खुले। जिसके बाद मंदिर- मस्जिद में कोविड-19 के तहत सरकार के नियमों का अनुपालन करने को लेकर नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार व सीओ मोहम्मद शाहिद ने मंदिर व मस्जिद परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने धर्मगुरुओं के साथ बात की। तथा उन्हें यह बताया कि सरकार ने कोविड-19 का पालन करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। उसे हर हाल में अनुपालन होना चाहिए। हालांकि दोनों प्रशासनिक अधिकारी इस बात से संतुष्ट थे, कि बारह पत्थर स्थित जामा मस्जिद व मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर समेत अन्य धार्मिक स्थलों पर कोविड-19 के नियमों के अनुपालन हेतु कई लिखित पोस्टर व बैनर लगाए गए थे। साथ ही मंदिर-मस्जिद के अंदर कार्य करने वाले पुजारी, इमाम व आने जाने वाले भक्त भी मास्क लगाए हुए थे। मस्जिद के इमाम ने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि मस्जिद के अंदर ऐसी व्यवस्था की गई है, ताकि नमाज अदा करने वाले लोग सोशल डिस्टेंस के तहत बैठे। और कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु कई अन्य उपाय भी किए गए हैं। बताते चलें कि ढाई महीने बाद मंदिर-मस्जिद, गुरुद्वारा, मॉल होटल, रेस्टोरेंट सरकार के निर्देश पर खोले गए हैं। मंदिर मस्जिद निरीक्षण के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मॉल, रेस्टोरेंट और होटल का भी हाल चाल हाल जाना। सभी प्रतिष्ठान के संचालकों का मोबाइल नंबर अंकित किया। तथा यह हिदायत भी दी कि यदि नियमों की अनदेखी की गई तो कार्रवाई की जाएगी।
