गौतम कुमार
डेहरी/रोहतास
सशक्त समिति की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
अस्थाई कर्मियों की कार्यशैली को देख सेवा विस्तार कर लिया गया निर्णय
नगर परिषद सभागार में सोमवार को आयोजित सशक्त स्थाई समिति की बैठक में कई निर्णय लिए गए। अध्यक्षता कर रही मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ने कहा कि कोरोनावायरस संक्रमण के कारण नगर परिषद में विकास की गति जितनी तेज रफ्तार से होनी चाहिए थी, वह नहीं हो सकी। बावजूद एक बार फिर नगर परिषद द्वारा शहरी क्षेत्र में संचालित योजनाओं की गति को तेज किया जाएगा। तथा लंबित पड़े योजनाओं को तीव्र गति से पूरा किया जाएगा। बैठक में बिहार नगरपालिका सशक्त स्थाई समिति कार्य संचालन नियमावली 2020 की धारा 10 के अंतर्गत सभी मद की अद्यतन मद के संलेख के रूप में उप स्थापित होने के उपरांत विकास कार्य करने पर चर्चा व विचार किया गया। सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री आवास योजना की गति में तेजी लाने के लिए संबंधित कर्मियों को एक डेड लाइन देने पर निर्णय लिया गया। नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले विकास कार्य या पूर्व से लंबित योजनाओं की समीक्षा पर सदस्यों ने चर्चा किया तथा लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के लिए कर्मियों व संवेदको को सख्ती के साथ निर्देश दिया गया। शहरी क्षेत्र में चल रहे मुख्यमंत्री निश्चय योजना के अंतर्गत नल जल योजना की समीक्षा के दौरान कई पार्षदों ने कहा कि नल जल योजना की गति धीमी चल रही है। संबंधित एजेंसी की लापरवाही व कई अन्य शिकायतें भी मिलती रहती है। ऐसे में एजेंसी को निर्देशित किया गया ससमय नल जल योजना का कार्य पूरा किया जाए। नप के अस्थाई कर्मियों के कार्यशैली को देखते हुए सेवा विस्तार पर सभी सदस्यों ने बारी बारी से चर्चा की तथा सेवा विस्तार की सहमति दी गई। की गई इन प्रमुख मुद्दों के अलावा शहर की साफ-सफाई, राशन-किरासन वितरण समेत कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। नप ईओ सुशील कुमार सिंह ने कहा कि वार्ड सदस्यों व कर्मियों के आपसी सामंजस्य से विकास की गति को तेज किया जाएगा। बैठक में उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी, वार्ड पार्षद दीपक पासवान, सोनू चौधरी, ब्रह्मेश्वर नाथ उर्फ काली बाबू, रंगलाल यादव, चंदन कुमार उपस्थित थे।