चौडी सड़क का शिलान्यास

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास
इंद्रपुरी क्षेत्र के भलुआडि पंचायत मैं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत पीडब्ल्यूडी पथ नावाडीह से भगवान बिघा तक 28 लाख 19 हजार ₹400 की लागत से 385 मीटर लंबा एवं 12 फीट चौड़ा सड़क का शिलान्यास शनिवार को डेहरी विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह ने नारियल फोड़कर किया वहीं दूसरी ओर चकन्हा पंचायत मैं इंद्रपुरी थाना से शिवपुर गांव तक 37 लाख ₹57000 की लागत से 540 मीटर लंबा एवं 12 फीट चौड़ा सड़क का शिलान्यास देहरी विधायक ने किया तत्पश्चात ग्रामीणों को बताते हुए विधायक श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना ही मेरी पहली प्राथमिकता है अभी तक जितने भी गांव सड़क से वंचित है पहले उसी को प्राथमिकता के आधार पर पक्की सड़क बनाकर मुख्य सड़क से जोड़ने का मेरा लक्ष्य है वही ठेकेदार चंद्र किशोर ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है शीघ्र ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा मौके पर जिला प्रवक्ता प्रकाश गोस्वामी देहरी प्रखंड भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे च कान्हा पंचायत पैक्स अध्यक्ष कमलेश मोहन, सरपंच संजय सिंह, बसंत पांडे, गुप्तेश्वर मास्टर, अशोक सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित हुए