नारियल फोडकर किया शिलान्यास

कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी/रोहतास
विकास के मंजिल की ओर एक और कदम बढ़ाते हुए, नारियल फोड़कर किया शिलान्यास, डेहरी डालमियानगर  पार्षद रवि शेखर ने 24 लाख 50 हज़ार की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया।  सड़क श्याम जी वर्मा के घर से अशोक जी शिक्षक के घर होते हुए परमेश्वर जी के घर तक बनेगी।
पिछले 10 सालों से इस गली-मोहल्ले  के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर थे, आये दिन सड़क जो टूटी पड़ी थी उस पर नाली का पानी बहते रहता था, क्योंकि नाली भी जाम रहता था जिसके पानी का निकाशी पिछले पार्षद महोदय ने अपने  कार्यकाल में किया ही नही था। इस मोहल्ले में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय प्रबंधक जय प्रकाश जी रहते है जिन्हें प्रत्येक दिन घुटने भर पानी मे उत्तर कर ड्यूटी जाना होता था, आये दिन यहाँ के लोग इस गंदी हालात के लिए सरकार को कोशते थे। महिलाओं को काफी दिक्कत से बाजार जाना होता था। लेकिन आज पार्षद रवि शेखर के काम की सराहना उस मोहल्ले के बच्चे और बूढ़े सभी के जुबान पर है। उनके इस नेक कार्य के लिये लोगों में उन्हें धन्यवाद देने का शिलशिला जारी रहा, धन्यवाद देने वालो में मुख्य रूप से कमलेश पांडेय, अशोक सिंह, ललन सिंह, हिमांशु, बंसीधर, अनुज, विजय गुप्ता इत्यादि लोग थे। शिलान्यास के दौरान पूजा भी किया गया जिसमें संवेदक प्रकाश, आलोक,प्रयाग यादव, सोनू पांडेय, चंदन, आकाश, पार्षद विजय यादव व पार्षद पप्पू गुप्ता इत्यादि मौजूद थे।