ऑन लाइन नृत्य प्रतियोगिता

उपेन्द्र कश्यप
डेहरी/रोहतास
आगामी रविवार को सांस्कृतिक गतिविधियों की संवाहक संस्था सोन कला केंद्र ऑन लाइन नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। इसके लिए लिंक दिया जाएगा जिसमें प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति की दो मिनट का वीडियो अपलोड करेंगे। जिसे जजेज देखकर अपना निर्णय देंगे और फिर सभी को सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर रविवार को सन बीम पब्लिक स्कूल में संस्था के अध्यक्ष दयानिधि श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक की गयी। संरक्षक राजीव रंजन, अनुभा श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष जीवन प्रकाश, उपाध्यक्ष उपेंद्र कश्यप, सत्येंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, नंद कुमार सिंह, अरुण कुमार शर्मा, अनुभव आनंद, नितीश पाठक, गोपा घोष शामिल हुए। बैठक में तय किया गया कि आयोजन में तीन श्रेणी होगी। ग्रुप में कक्षा एक से पांच, ग्रुप बी में कक्षा छ: से आठ और ग्रुप सी में कक्षा नौ एवं दस के बच्चे शामिल हो सकेंगे। आयोजन को व्यापक और भव्य बनाने पर लगातार चर्चा संस्था के स्तर पर हो रही है। बताया गया कि सभी को मात्र दो मिनट का ही वीडियो अपलोड करना है। ग्रुप ए के लिए -ठुमक चलत रामचंद्र, पग घुंघरू बांध मीरा नाचे रे और  नींमुडा नींमुडा नींमुडा गाने का थीम तय है। ग्रुप बी के लिए होठों पर ऐसी बात दबा के चली आई, मोहे पनघट पे नंदलाल और अरे जा रे हट नटखट का थीम तय है। ग्रुप सी के लिए मधुबन में राधिका नाचे रे, डोला रे डोला रे डोला रे डोला और बम डिग्गी डिग्गी बम बम गाने का थीम दिया गया है।