शहीदों के याद में निकला कैंडल मार्च

गौतम कुमार 
डेहरी/रोहतास
 नेशनल एंटी करप्शन एंड ऑपरेशन कमेटी ऑफ इंडिया, रोहतास टिम के बैनर तले
लद्दाख के गलवान घाटी में चीन का मुंह तोड़ जवाब देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय वीर शहीदों के लिये रविवार की देर शाम शहर मे कैंडिल मार्च निकाला गया.मार्च में शामिल सदस्यों ने थाना चौक के पास दो मिनट का मौन रखकर शहीदो को श्रद्धांजलि दिया.मार्च में शामिल लोगों ने चीन बिरोधी नारे व भारत माता की जयकार लगाते हुए अपना आक्रोश जताया.उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कमेटी के प्रमुख जिला संरक्षक व डेहरी विधान सभा क्षेत्र से एनडीए के पूर्व प्रत्यासी जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों पर छल से कायर चीन ने जो हमला किया उसका मुंहतोड़ जवाब भारतीय सेना देगी.चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए हम सभी भारतीय चीन द्वारा निर्मित सामग्री का पूर्ण बहिष्कार करेंगे.यही हमारी शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.उन्होंने कहा कि लोकल पे वोकल जैसे नारों को बुलन्द करते हुए हमे चीन का विरोध करना है.कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय संगठन सचिव मनीष कुमार शरण ने किया.मौके पर उपस्थित संस्था के जिला अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव,जिला उपाध्यक्ष राजीव विश्वकर्मा,जयप्रकाश कश्यप,विशाल सिंह,मोनू ,पिंटू,संतोष गुप्ता,संजय गुप्ता,नितेश कुमार,मंटू सिंह,राकेश गोस्वामी,अजय कुमार गुप्ता,ऋषिकेश कुमार,बूडा सिंह,मकसूद आलम आदि ने भी चीन के प्रति आक्रोश जताते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दिया.