मुख्य पार्षद व पार्षद की शादी की मनी सालगिरहl





पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों व पत्रकारों ने दी शुभकामनाएं
गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/ रोहतास
डेहरी नगर परिषद की मुख्य पार्षद विशाखा सिंह व पति पार्षद संजीत सिंह की शादी की 19वीं सालगिरह पर शहरवासियों ने  बधाई दी है। बताते चलें कि मुख्य पार्षद विशाखा सिंह नप के पार्षद संजीत सिंह की पत्नी है। जो अपने कार्यो की बदौलत नगर परिषद का राज्य में स्वच्छता के मामले में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए चर्चित हैं। साथ ही विकास के प्रति कटिबद्ध भी है। जबकि पति पार्षद संजीत सिंह नगर परिषद के साथ-साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। और बताया जाता है, कि राज्य व केंद्र सरकार के कई मंत्रियों व पदाधिकारियों से भी उनका गहरा संबंध है। यही कारण है कि डेहरी नगर परिषद विकास के मामले में बिहार में अपना स्थान बनाया है। शादी की सालगिरह पर दो दिनों से लगातार बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव, एएसपी संजय कुमार, नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह, उप मुख्य पार्षद बिंदा देवी, पार्षद चंदन कुमार, मंजू चौधरी, किरण देवी, काली बाबू, मुजीबुल हक, संजय शर्मा ,
ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन के प्रदेश संगठन मंत्री कमलेश कुमार सिंह, पत्रकार प्रो अनिल सिंह, गौतम शर्मा, मुकेश पांडेय, जगनारायण पांडेय, चंद्रगुप्त मेहरा, रवि कुमार, रोहित सिंह, विधायक इंजीनियर सत्यनारायण सिंह समेत पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारियों ने दी बधाई दी है ।