डा0 प्रेम कुमार को व्यवसायियों के दुख दर्द का कराया एहसास -रिंकू सोनी

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास
डेहरी के व्यवसाई वर्ग के लोगों ने जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी भाजपा नेता को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के कारण मोबाइल से वार्ता करते हुए अपनी स्थिति से कराया अवगत तत्पश्चात पूर्व एनडीए प्रत्याशी डेहरी विधानसभा के जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने प्रभारी मंत्री रोहतास जिला सह बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ0 प्रेम कुमार से व्यवसायियों के प्रति एक पत्र लिखा पत्र के माध्यम से उन्होंने अवगत कराया कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के आदेशानुसार 50 व्यक्तियों के विवाह के लिए आदेश निर्गत किया गया है जिसमें रिंकू सोनी ने प्रभारी मंत्री से बताया कि ढोलना चौकी जो ज्वेलर्स की दुकान में उपलब्ध होता है जिसकी विवाह में अति आवश्यकता है दुल्हन -दूल्हा के लिए कम से कम 1 जोड़ी नए कपड़े की आवश्यकता पड़ती है कपड़े की दुकान  से उपलब्ध होगा ,मउर जो की जो सजावट के दुकान पर ही बिकता है वह भी लौकडाउन  में बंद है एवं दुल्हन के लिए सिंधोरा बिंदी सिंगार आदि की समान सिंगार दुकान में ही मिलता है जो कि बंद है इसलिए श्री सोनी की मांग है कि उचित मार्गदर्शन मास्क सैनिटाइजर सामाजिक दूरी की व्यवस्था के साथ दुकानदार सरकार के मार्गदर्शन के हिसाब से दुकान खोलना चाह रहे हैं
 ज्ञात हो कि रोहतास जिले में तीन अनुमंडल आते हैं सासाराम बिक्रमगंज और डेहरी इन तीनों अनुमंडल को अगर देखा जाए तो ना के बराबर कोरोनावायरस संक्रमण की संख्या डेहरी में है और डेहरी की दुकानें पूर्णता सरकार के आदेशानुसार अभी बंद चल रही है लोग लॉक डाउन का  पालन में बिल्कुल कोताही नहीं बरत रहे हैं इसलिए सरकार को दुकान को खोलने की अनुमति प्रदान की जाए मांग करने वालों में श्री सोनी के अलावे भाजपा नेता प्रवीण दुबे, जयप्रकाश कश्यप, गोपी कुमार ,चंदन गुप्ता ,विशाल सिंह ,पूर्व वार्ड पार्षद सुरेंद्र सेठ  अयोध्या सोनी, रॉकी यादव ,साकेत कश्यप, संतोष सोनी ,संजय गुप्ता  ,अशोक सोनी, राकेश गोस्वामी आदि