कमलेश कुमार मिश्रा
डेहरी /रोहतास
इंद्रपुरी के पटनवां कला स्थित हनुमान मंदिर में लगातार नौ वर्ष से चले आ रहे हनुमान महोत्सव का पूजा पाठसंपन्न । डेहरी डालमियानगर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पूरा पालन करते हुए कमेटी के व्यवस्थापक विजय सिंह उर्फ भोला अपनी धर्मपत्नी सुमन सिंह एवं परिवार जनों के साथ इस पूजा को संपन्न कर वार्षिक परंपरा का निर्वहन किए ।
पूजा उपरांत भोला जी ने बताया की यह लगातार नवी वर्ष हनुमान महोत्सव मनाया गया । प्रतिवर्ष यहां देवी जागरण और सार्वजनिक भंडारा करने की परंपरा रही है लेकिन इस बार कोरोना के इस विश्वव्यापी महामारी को देखते हुए बाहर से किसी को भी आमंत्रित नहीं किया गया था सिर्फ परिवार जनों एवं कुछ कार्यकर्ता की उपस्थिति में विश्वव्यापी महामारी से निजात पाने एवं विश्व शांति तथा मानव कल्याण हेतु संकट मोचन श्री हनुमान जी से विशेष स्तुति की गई ।इन्होंने इस अवसर पर उन सभी लोगों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग और सहायता तथा हनुमान जी की असीम अनुकंपा से यह कार्यक्रम किया जाता रहा तथा आगे भी किया जाता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं में श्री भरत सिंह, सीए संजय जी, अखिलेश सिंह ,अर्जुन केशरी, राधेश्याम श्रीवास्तव, नारायण सिंह ,बबन सिंह, अरुण सिंह, प्रिंस ,विमलेश मधु सिंह ,मीनाक्षी सिंह आदि ने हनुमान जी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई।