कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित।

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
डेहरी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एनडीए के रिंकू सोनी के वार्ड 35 में उनके निवास स्थान से शुरू होकर विभिन्न गलियों में कोरोनावायरस के रूप में सफाई कर्मियों का अंग वस्त्र एवं फूल बरसा कर महिलाओं ने अति  उत्साह से अपने अपने घर के छतो से स्वागत किया वार्ड में लोगों ने भी भरपूर रूप से  स्वागत किया इन योद्धाओं को बर्तन हाथ धोने के लिए साबुन ब्रेड शीतल पेय पदार्थ के साथ मोहल्ले वासियों ने भी ताली बजाकर स्वागत किया तत्पश्चात भारत देश के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकार बंधुओं का भी अंग वस्त्र से सम्मान किया गया इस सम्मान समारोह में सभी मोहल्ले वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया पूर्व प्रत्याशी रिंकू सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि आज करोना जैसी महामारी विश्व में जिस तरह फैली हुई है उसमें चिकित्सक पुलिस प्रशासन एवं सफाई कर्मी व मीडिया के बंधुओं की अहम भूमिका को देखते हुए हम सभी मोहल्ले वासियों के साथ सम्मान के लिए इच्छुक हुए और आज  इच्छा पूर्ण हुई इसके लिए हम सभी का हार्दिक दिल से धन्यवाद देते हैं , पूर्व उप मुख्य पार्षद सुनीता देवी के द्वारा सभी सफाई कर्मियों को संबोधन करते हुए उनका उत्साहवर्धन किए एवं महिला सफाई कर्मी को अंग वस्त्र से सम्मानित कर उनके ऊपर फूल का वर्षा की ।डेहरी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश कश्यप ने भी सभी सफाई कर्मियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम में जयप्रकाश कश्यप, बबलू जी डिश वाले, शोएब खान , शाहनवाज खान, मिंटू शर्मा, सुरेंद्र कश्यप ,पूर्व वार्ड पार्षद सुरेंद्र सेठ भाजपा नेता अशोक सोनी ,गोपाल प्रसाद ,ॠषि राज,दीनदयाल शर्मा, पुतुल ठाकुर,दिपक विश्वकर्मा, सौरव शर्मा, अशोक विश्वकर्मा आदि लोगों ने मोहल्ले वासियों के साथ पुष्प वर्षा ताली बजाकर सम्मानित किया ।