अपने ही ट्रक से कुचलकर चालक की मौत

गौतम कुमार शर्मा
डिहरी/रोहतास
अपने ही ट्रक से कुचलकर चालक की मौत
बालू लदे ट्रक के दुर्घटना के बाद भागने के क्रम में अपने ही ट्रक से कुचला चालक
नगर थाना क्षेत्र के पाली पुल के समीप ओवरलोडेड बालू लदे अपने ही ट्रक से कुचलकर एक चालक की मौत हो गई। साथ ही ट्रक की टक्कर से एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम क्या करा परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बारे में बताया जाता है, कि मृतक ट्रक चालक 26 वर्षीय भोला यादव अमझोर थाना क्षेत्र के रमडिहरा निवासी बलराम यादव का पुत्र है। जो बालू लदा ट्रक चलाता है। गुरुवार की अहले सुबह वह दरिहट थाना क्षेत्र के मझियांव बालू घाट से ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक को लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुआ था, कि पाली पुल के समीप ट्रक का स्टेरिंग फेल हो गया। यह देख चालक अपनी जान बचाने के लिए ट्रक से कूद गया। इसी दौरान वह ट्रक से कूदने के क्रम में गिर गया। और बालू लदे ट्रक से बुरी तरह कुचलकर उसकी मौत हो गई। तथा अनियंत्रित ट्रक एक ग्रिल गेट दुकान में घुस गया। हालांकि दुकान में किसी के नहीं रहने से कोई बड़ा जान माल का नुकसान नहीं हो पाया। ट्रक चालक इतना बुरी तरह कुचला था, कि शव की पहचान भी नहीं हो पा रही थी। करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने किसी तरह ट्रक चालक की पहचान कर उसकी सूचना परिजनों को दी। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने सब को पोस्टमार्टम हेतु सासाराम भेज दिया है। तथा दुर्घटनाग्रस्त ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक को करें से हटाकर चित्रगुप्त मैदान में लगाया है। नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि ओवरलोडेड बालू लदे ट्रक को जप्त कर चालक के परिजनों के बयान पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी।