मंहगाई भत्ता देने के लिए रेलकर्मियों का पोस्टकार्ड अभियान शुरू

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास
प्रधानमंत्री से मंहगाई भत्ता देने के लिए रेलकर्मियों का पोस्टकार्ड अभियान शुरू :- एस पंजियार
केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों को मिलने वाली महंगाई भत्ता को दिलाने के लिए एन एफ आई आर संगठन लगातार विभिन्न तरीकों से  कोशिश कर रही है ।संगठन के राष्ट्रीय महासचिव डा.एम रघुवैया ने जहाँ लगातार पत्रों के माध्यम से दबाव बनाया है वहीं दिनांक 22.5.2020 को संगठन के आह्वान पर रेल कर्मचारियों ने काली पट्टी बान्धकर महंगाई भत्ता नही देने का विरोध  जताया ।अब  कर्मचारियों से यह आह्वान किया है कि सभी कर्मचारी पोस्ट कार्ड अभियान चलाकर पधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से यह अनुरोध करें कि महंगाई भत्ता रोकने का निर्णय वापस लिया जाये।
ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस के केन्द्रीय उपाध्यक्ष व  नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन के राष्ट्रीय सदस्य सुरेश पंजियार ने कहा कि जब कोरोना के इस वैश्विक महामारी में रेलकर्मी अपनी जान की परवाह किए बगैर देश पर आए इस संकट के दौर में जिस विकट परिस्थितियों में गुड्स ट्रेनों की परिचालन में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं ऐसे में रेलकर्मियों को प्रोत्साहित करने के बजाय उनकी मंहगाई भत्ता रोकना न्यायसंगत नहीं है। इसीलिए अब रेलकर्मी अपने मांगों के समर्थन में प्रधानमंत्री को पोस्टकार्ड भेजकर अपनी बातों से अवगत कराएंगे। वहीं नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन के आह्वान पर ईसीआरएमसी के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि रेलकर्मी सरकार के इस ज्यादती के खिलाफ अब पोस्ट कार्ड अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। जिसको देश के प्रधानमंत्री को समर्पित किया जाएगा। कर्मचारियों से यह अपील की गई है कि सभी कर्मचारी महंगाई भत्ता की मांग लिखकर पोस्ट कार्ड अवश्य पधानमंत्री को भेजें ।ताकि सरकार मंहगाई भत्ता देने की घोषणा यथाशीघ्र करे।