कोरोना काल में कोरोना योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं रिंकू सोनी

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
वैश्विक महामारी कोरोना की चपेट से परेशानी सबसे ज्यादा पूरे देश में श्रमिक मजदूरों को झेलनी पड़ रही है वह पैदल सैकड़ों हजारों किलोमीटर चलने को मजबूर होकर घर की ओर रवाना हो रहे हैं भूखे प्यासे अपने परिवार छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जैसे-तैसे घर की ओर पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं इसको देखते हुए एनडीए  के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी ने आज जीटी रोड के नजदीक मुटूर पांडे के आवास के पास जलपान की व्यवस्था राहगीरों के लिए किये  जिसमें काफी संख्या में मजदूरों को थोड़ा सा राहत देने की भरपूर प्रयास उनके द्वारा किया गया रिंकू सोनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि हम समाज हित में जितना हो सकेगा बढ़-चढ़कर सहयोग करने के लिए सदैव तत्पर हैं हमारे साथी गण भी अपनी पूरी समय के साथ मेरे साथ कदम से कदम मिलाकर इस कोरोनाकाल मे कोरोना  योद्धा की भुमिका निभा  रहे हैं  माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी  जी का आह्वान है कि देश में कोई भी भूखा ना रहे इसके लिए हर प्रयास हर संभव हम सभी का दायित्व बनता है कि जो बन पड़े उसमें लगे रहे इस योद्धा रुपी कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष जयप्रकाश कश्यप वरिष्ठ भाजपा के नेता प्रवीण दुबे जी भाजपा के कार्यकर्ता कुंदन कुमार गुप्ता  के सहयोग से यह कार्य चल रहा है एवं निरंतर भी चलेगा ।