कोविड-19 संक्रमित मरीज स्वस्थ

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
लॉक डाउन व कोरोना वैश्विक महामारी के चलते पूरा देश ही नही पूरा विश्व में हाहाकार सा महोल बना हुआ है वही रोहतास  जिला में स्थित नारायण चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल ,जमुहार से आज तीन कोविड-19 संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अपने घर को चले गए। तीन मरीजों में दो पुरुष एवं एक महिला मरीज शामिल है। महिला मरीज दलेलगंज सासाराम की है जबकि पुरुष मरीज मदार दरवाजा सासाराम एवं सासाराम प्रखंड के लेरुआ गांव निवासी बताए जाते हैं। उक्त तीन मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब एनएमसीएच जमुहार के कोरोना वार्ड में 29 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज उपचार कराने हेतु भर्ती हैं। इनमें से अधिकांश मरीज स्वस्थ होने की कगार पर हैं जबकि कुछ मरीज अभी  संक्रमण के दौर से गुजर रहे हैं। मरीजों के स्वस्थ होकर घर जाने के समय संस्थान के प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने उन्हें दवाइयां ,साबुन,मास्क , सैनिटाइजर एवं अपने घर में रहने हेतु जानकारी पत्रक देकर उन्हें विदा किया। मरीजों को घर में कैसे रहना है एवं आइसोलेशन के नियमों का पालन कैसे करते रहना है इसके संबंध में भी प्रबंध निदेशक ने मरीजों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर मरीजों की सेवा में लगे नर्सिंग स्टाफ एवं पैरामेडिकल स्टाफ, माइक्रोलॉजी विभाग के कोविड  प्रभारी डॉ मुकेश कुमार, परिचारिका प्रभारी अधीक्षक शशांक  कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।