लॉक डाउन में भी अवैध शराब का कारोबार

कमलेश कुमार मिश्रा 
डेहरी /रोहतास 
डेहरी अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा, लॉक डाउन का फायदा उठा रहे हैं शराब माफिया, डेहरी डालमियानगर अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अवैध शराब कर धंधा बदस्तूर जारी है बताया जाता है कि एक तरफ पूरे देश कोरोना वायरस भयंकर बीमारी से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ शराब माफिया प्रशासन की आंख में धूल झोंक कर शराब के कारोबार जोर शोर पर कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पुलिस लॉक डाउन पालन कराने में शक्ति बरत रही है इस मौके का फायदा शराब माफिया उठा रहे हैं डेहरी, इनद्रपुरी, तिलौथू, अमझौर, चुटिया, नवहट्टा, रोहतास, डालमियानगर, अकोढी गोला,  समेत कई जगहों पर अवैध शराब का कारोबार  जोरों पर जारी है वहीं दूसरीतरफ अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग की है वहीं शहर के लोगों का कहना है कि लॉक डाउन के दौरान हर चौक चौराहो पर पुलिस वाहनों की जांच अभियान चला रही है तो शराब की खेप बाहर से कैसे पहुंच रहा इस पर  शहर के लोगों ने सवाल उठा रहे हैं इस संबंध में एंटी क्राइम प्रेसिडेंट अनिल कुमार अग्रवाल ने प्रशासन से अवैध शराब प्रतिबंध लगाने की मांग की