ओलावृष्टि से किसान परेशान,.

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
ओलावृष्टि से अर्जुन बिघा में 250 बीघा सब्जी बर्बाद ,किसानों ने सरकार से की मुआवजा की मांग। डेहरी डालमियानगर सोमवार को दरिहट थाना क्षेत्र के अर्जुन बीघा गांव में सब्जी खेती लगभग 250 बीघा बर्बाद हो गई किसान एक तरफ कोरोना की मार से परेशान हैं किसान अपने सब्जी की खेती कर जीविका उपार्जन करते हैं दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा से पूरे गांव में सब्जी फसल जैसे भिंडी, नेनुआ, बोदी, खीरा, टमाटर ,बैंगन ,परवल, साग, मिर्ची ,प्याज, जिससे किसानों का अपना जीवका चलाने के लिए अब उम्मीद सरकार के तरफ होने लगा। मुआवजे की उम्मीद लगा बैठे हैं किसानों को सहायता राशि सरकार के तरफ से मिले ताकि अपना कार्य पुनः शुरू हो  सके अर्जुन बिघा गांव के किसान दूसरे का खेती लेकर बटाई पर करते हैं उसी सब्जी खेती से अपने परिवार को जीवन यापन करते हैं किसान ओलावृष्टि से परेशान हैं वहीं दूसरी तरफ प्राकृतिक आपदा से परेशान हैं। किसान रघुवंश सिंह चंद्र, भूषण सिंह, मधु कुमार, मनोज कुमार, जमुना सिंह ,शिव  कुअंर सिंह ,धनजी सिंह, राधेश्याम सिंह, उदय कुमार सिंह, धनंजय सिंह, सीताराम भुइयां, जोखन पाल ,भुवनेश्वर सिंह, राहुल कुमार, मनोज कुमार राम, विश्वनाथ राम, ने सरकार से सहायता राशि की मांग की है।