स्वर्णकार समाज के कारिगरो को भूखों रहने पे मजबूर |

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास
कोरोना वायरस पूरे विश्व में एक वैश्विक महामारी फैला हुआ है इसके चलते और लॉक डाउन को लेकर स्वर्णकार समाज के कारीगरों को  गरीब भूखा रहने को मजबूर देखे जा रहे हैं स्वर्णकार समाज एवं शोध  संस्थान के प्रदेश सचिव जितेंद्र कुमार उर्फ रिंकू सोनी एवं जिला अध्यक्ष  सुनील शरद ने रोहतास जिला पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से कहां की कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट वाराणसी उत्तर प्रदेश के आदेश के अंतर्गत धारा 144  दंoड प्रक्रिया सहित संख्या 1669 जे0ए0 111 -2020 दिनांक 9 मई 2020 के अंतर्गत कुछ आदेश दी गई है । जिसमें करोना महामारी के वजह से धारा 144 के अंतर्गत सभी नियमों का पालन करते हुए दुकानों को खोलने की आदेश दी गई है। हम सभी रोहतास जिला के स्वर्ण व्यवसाई दुकानदार आपसे निवेदन करते हैं कि सभी नियमों को पालन करते हुए जैसे सामाजिक दूरी मास्क व  सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ  दुकान खोलने का आपसे अनुरोध करते हैं । वही स्वर्णकार समाज एवं शोध संस्थान के प्रदेश सचिव व पूर्व एनडीए प्रत्याशी रिंकू सोनी ने कहा कि सभी लोग स्वर्ण व्यवसायियों को सबसे ज्यादा  रसूखदार समझते हैं जो कि बहुत सारी परिस्थितियाँ को देखा जाए तो  ऐसा नहीं है उन्होंने कहा कि आज भी स्वर्ण व्यवसाई माथे पर बर्तन एवं साइकिल पर बर्फ  लेकर शहर के गलियों एवं गांव में घूम घूम कर बेचते हैं और अपना परिवार चलाते हैं छोटे कारीगरों के सामने बड़ी संकट आ गई है , इसलिए  जिस तरह सभी व्यवसायियों को आदेश दी गई है उसी तरह स्वर्ण व्यवसायियों को भी दुकानें खुलने  की अनुमति मिलनी चाहिए। पत्र देने में उपस्थित ,विक्की कश्यप संतोष कुमार, विक्की कुमार आदि लोग थे।