अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली।

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी रोहतास
अज्ञात बदमाशों ने मुखिया पति को मारी गोली, वाराणसी रेफर। डेहरी डालमियानगर अनुमंडल इद्रपुरी थाना क्षेत्र के जेम्स स्कूल के समीप शनिवार की रात करीब दस बजे अज्ञात बदमाशों ने चकनवा पंचायत के मुखिया पूनम देवी के पति मनोज कुमार उर्फ पप्पू यादव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिय।घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल पप्पू यादव को नारायण मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद  बेहतर इलाज के लिये वाराणसी रेफर कर दिया। जहां उनकी स्थिति  नाजुक बताई जा रही है  बताया जा रहा है कि  पप्पू यादव को सिर में गोली लगी है वही पुलिस अधीक्षक  सत्यवीर सिंह ने खुद मोर्चा संभालते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये  पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस सूत्रों की माने तो  पुलिस दो लोगों  को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
घटना के बारे में बताया जाता है कि चकन्हा पंचायत के मुखिया पूनम देवी के पति पप्पू यादव रात करीब 10 बजे अपने खेत के समीप किसी परिचित के मकान से निकल कर अपनी बाइक से सिकरियाँ स्थित जेम्स इंग्लिश स्कूल के करीब बने अपने मकान पर जा रहे थे कि कुछ दूर पर बने ब्रेकर पर जैसे ही मुखिया पति ने अपनी बाइक को धीमा किया उसी समय सड़क किनारे खेत में घात  लगाएं हथियारबंद अपराधियों ने पप्पू यादव के सिर में गोली मार दी।
घटना की सूचना मिलते ही पहुंचे मौके पर डेहरी एसडीएम लाल ज्योति नाथ शाहदेव व एसडीपीओ संजय कुमार, ने घायल मुखिया पति को जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया पुलिस सुरक्षा में घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एसपी  सत्यवीर सिंह के निर्देश पर डेहरी एसडीपीओ  संजय कुमार के नेतृत्व में इंद्रपुरी थानाध्यक्ष राम निहोरा राम के साथ पुलिस टीम कई पहलुओं पर जांच कर संभावित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है।
वहीं रोहतास पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह का कहना है कि जिस तरह से अपराधियों ने घात लगाकर गोली मारी है उससे साफ प्रतीत होता है कि घायल पप्पू यादव का पूर्व से ही विवाद होगा अपराधी सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है। घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। घटना में शामिल अपराधी चाहे जो भी हो बख्शा नहीं जाएगा।