रेल मंडल में ई ऑफिस से किये जा रहे कार्य।

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहताश
डीडीयू रेल मंडल में ई ऑफिस से किये जा रहे हैं कार्य।डेहरी डालमियानगर पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के सभी विभागों को ई ऑफिस सिस्टम से लैस कर दिया गया है। ई ऑफिस बहाल होने के बाद मंडल में अब रेलवे के कार्यों में पारदर्शिता आ गई है।जिससे समय से फाइलों का निपटारा होने लगा है।  मंडल के सभी विभागों के सारा डेटा कलेक्ट हो रहा है। अब किसी तरह फाइलों के जलने या खराब होने पर डेटा गायब होने की परेशानी अब नहीं रहेगा। कम्प्यूटर पर ही फाइलों के स्टेटस  काम करने लगे हैं।अब तेजी के साथ फाइलों का ऑनलाइन निपटारा लगभग होने लगा है। ई ऑफिस शुरू होने से कंप्यूटरीकृत कार्य से समय की बचत होने लगी है। ई-ऑफिस सिस्टम पूरी तरह से मंडल में लागू होने के बाद कागज पर तैयार फाइलें फाइलें गुजरे जमाने की बात हो जाएंगी।
गौरतलब हो कि  ई-ऑफिस एक एकीकृत फाइल और रिकॉर्ड प्रबंधन प्रणाली है।  जो आंतरिक डाटा के सुगम उपयोग के साथ सामग्री प्रबंधन को सरल बनाता है। इसके शुरू हो जाने से फाइल की ट्रैकिंग और अभिलेखीय डेटा को आसानी से उपलब्ध कराता है।
इस आशय की जानकारी देते हुए डीडीयू रेल मंडल के जन संम्पर्क अधिकारी पृथ्वीराज ने कहा कि यह सिस्टम और डाटा पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीयता रखता है। ई ऑफिस कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था बहाल की गई है। पूर्व मध्य रेल एंव डीडीयू रेल मंडल जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए अपने कार्य संस्कृति में बदलाव को बढ़ावा दे रहा है। ई  अॉफिस की इस नई प्रणाली से पेपरलेस संस्कृति को न केवल बढावा मिलेगी बल्कि परिचालन लागत और कार्बन फुट प्रिंट को भी कम किया जा सकता है। भारतीय रेलवे के लिए ई अॉफिस कार्यान्वयन का उद्देश्य कार्यालय फाइलों और दस्तावेजों को संभालने के लिए विश्वसनीय कुशल और प्रभावी तरीका प्रदान करना है। इसमें पूर्ण पारदर्शिता है क्योंकि फाईल पर लिखी गए किसी भी चीज को बदला या पूर्ववत नहीं किया जा सकता है। इसमें एक निगरानी तंत्र भी है जिससे पता किया जा सकता है कि फाईल कहां रूकी हुई है।