गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहतास
रोहतास में कोरोना से संक्रमित महिला सासाराम नगर थाना क्षेत्र के बारादरी मोहल्ला की निवासी है। संक्रमित महिला का पति बाहर से लौटा था। इस संबंध में सीएस डॉ जनार्दन शर्मा ने बताया कि पीड़ित महिला की ट्रेवल हिस्ट्री का पता किया जा रहा है। डीएम पंकज दीक्षित के अनुसार शहर को तीन किलोमीटर तक के परिधि में सील किया जाएगा। जिला में कोरोना का पहला मामला पॉजिटिव आया है. नगर थाना के एक मोहल्ले की 60 वर्षीय महिला में यह वायरस पाया गया है इसकी पुष्टि होते ही पूरे जिले में हड़कंप की स्थिति हो गई. डीएम पंकज दीक्षित ने आनन-फानन में आपात बैठक बुलाई तथा स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ बैठकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गयी |
मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय महिला बिहार में दूसरे प्रांत से लॉक डाउन पीरियड में ही किसी तरह आई थी. जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने महिला को डिहरी के जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां महिला की कोरोना सैंपल कलेक्ट किया गया. आज उसका रिपोर्ट आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप सा हो गया | महिला का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया है.
ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही है | जिला प्रशासन महिला की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाल रही है. महिला कहां से आई तथा जिला में किन-किन लोगों के संपर्क में रहे इसकी भी जांच की जा रही है. यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ तथा जिला के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मी इस में लगे हुए हैं. महिला तथा परिजनों से यह जानकारी इकट्ठा की जा रही है कि 60 वर्षीय महिला कहां से आई तथा कहां कहां गई. वो किन-किन लोगों से मिली ? प्रशासन की उन तमाम लोगों पर नजर रखी जा रही है .
पॉजिटिव सूचना मिलते ही डीएम पंकज दीक्षित ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अलावा विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ आपात बैठक शुरू कर दी. अधिकारियों के साथ मंत्रणा की जा रही है | जिस मोहल्ले की महिला है उस मोहल्ले को पूरी तरह से सील करने पर विचार किया जा रहा है.
सिविल सर्जन डॉ. जनार्दन शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सैकड़ो लोगों का अब तक कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें जो रिपोर्ट आई है उसमें एक महिला का पॉजिटिव पाया गया है. महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी तरह से एहतियात बरती जा रही है. स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सजग भी है.