गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/ रोहतास
प्रभु यीशु का निर्वाण दिवस गुड फ्राइडे शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। अनुयायियों ने उनकी याद में प्रार्थना किया। आज के दिन को पुण्य शुक्रवार कहा जाता है। यह ईसाई वर्ग के लिए खास होता है। इस दिन को शोक दिवस के रूप में मनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन लोग चर्च में प्रभु यीशु को याद करते हैं। कोरोना को ले लॉकडाउन में धार्मिक स्थल बंद हैं। लोग घरों में रह प्रभु यीशु को याद किए। बाइबिल के अनुसार ईसामसीह ने शुक्रवार के दिन ही जीवन का बलिदान दिया था। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे व ग्रेट फ्राइडे कहते हैं। इसी दिन को ईसामसीह को शारीरक यातनाएं देने के बाद सूली पर चढ़ाया गया था। 2000 वर्ष पहले यरूसलम के गैलिली प्रांत में ईसा लोगों को मानवता, एकता व अहिंसा का उपदेश दे रहे थे। उनके उपदेशों से प्रभावित हो लोगों ने ईश्वर मानना शुरू किया। इससे धार्मिक अंधविश्वास फैलाने वाले धर्मगुरु चिढ़ने लगे। खुद को ईश्वरपुत्र बताने वाला युवक पापी होने के साथ ईश्वर राज की बातें करता है। शिकायत मिलने के बाद ईसा पर धर्म की अवमानना के साथ राजद्रोह का आरोप लगाया गया। ईसा को क्रूज पर मृत्युदंड देते हुए कोड़े-चाबुक बरसाते हुए सूली पर लटका दिया गया।