गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/रोहतास
रतु बिगहा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के प्रांगण में बुधवार को श्री हनुमान चालीसा ज्ञान यज्ञ संस्थान के तत्वाधान में श्री हनुमान जन्म उत्सव मनाया गया. हनुमान जयंती समारोह मैं सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए श्रद्धालुओं द्वारा श्री हनुमान जी का विधिवत पूजा अर्चना किया गया. संस्थान के सचिव केश्वर सिंह ने बताया कि देश में कोरोनावायरस जैसे संक्रमण महामारी को देखते हुए इस वर्ष पूजा अर्चना के लिए कहीं कोई श्रद्धालुओं को नहीं बुलाया गया. श्री हनुमान जयंती समारोह के दौरान पुजारी के अलावे संस्थान के महज दो लोग ही पूजा अर्चना में शामिल रहे. इस प्रकार श्री हनुमान जन्मोत्सव का रस्म पूरा किया गया।