कंपनियों को गैर जरूरी सामान बेचने की अनुमति |


गौतम कुमार शर्मा
डेहरी /रोहताश
ई-कॉमर्स कंपनियों को गैर जरूरी सामान बेचने की अनुमति को केंद्र सरकार द्वारा वापस लिए जाना  बहुतस्वागत योग्य कदम, बबल कश्यप
भारत सरकार के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी और गृह मंत्री श्री अमित भाई शाह के फैसले का धन्यवाद पूरा प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश की सात करोड़ व्यापारी करते हैं । पूर्व में सरकार द्वारा लॉक डाउन की अवधि में ई-कॉमर्स कंपनियों को व्यापार करने की पूरी छूट देने की बात चल रही थी। जिस पर देशभर के विभिन्न संगठनों ने इसका पुरजोर विरोध किया और केंद्र सरकार से इस फैसले को वापस लेने का दबाव बनाया जिस पर चेंबर ऑफ कॉमर्स और कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सरकार के समक्ष छोटे व्यापारियों की परेशानियों को रखा जिस पर सरकार ने तुरंत बातों को समझ कर ये फ़ैसला  लिया लॉकडाउन के अवधि में ई कॉमर्स कंपनियां सिर्फ और सिर्फ जरूरी सामान ही बेच पाएंगे।
कश्यप ने कहा की अधिसूचना वापस लेना यह दर्शाता है कि छोटे व्यापारी प्रधानमंत्री श्री मोदी की प्राथमिकता पर हैं और व्यापारियों के खिलाफ कोई भी निर्णय लंबे समय तक नहीं चलेगा और इसी कारण से व्यापारिक समुदाय लॉक डाउन के पहले दिन से ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति श्रृंखला चलाने में सफल रहे हैं हालांकि इस संबंध में व्यापारियों को बहुत सारी बाधाओं का सामना भी करना पड़ा है।
बावजूद इसके जितने भी छोटे व्यापारी हैं उनकी भी भूमिका को कम करके नहीं आंका जा सकता है .उन्होंने भी करोना वारियर्स की तरह अपना काम किया है पूरे दिन बिना डरे सरकार की गाइड लाइंन के आलोक में अपने व्यापार को चलाया है और जरूरी सामानों को अपने उपभोक्ताओं तक पहुंचाने में उन लोगों ने अपनी महती भूमिका निभाई  है।
फिर चाहे दवा की दुकानें हो किराना की दुकानें हो सब्जी हो फल हो पेट्रोल पंप हो इन सभी प्रकार की व्यवसाय करने वाले व्यापारियों ने बिना रुके बिना डरे लगातार अपनी सेवाएं दी है जो सचमुच धन्यवाद के पात्र हैं और चेंबर ऑफ कॉमर्स इन व्यापारियों का हृदय से स्वागत करता है।
लगातार इस लोक डाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स ने सरकार के सारे नियमों का पालन किया है और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा अपने सारे सदस्यों से लगातार संपर्क में रहकर ज्यादा से ज्यादा सुविधा और सहयोग आम जनता को कैसे दी जाए इसका ध्यान हमेशा रखा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर काम को आगे बढ़ाने में चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संतोष  सिंह, कोषाध्यक्ष सौरभ कश्यप ,अमित कसौधन ,वीरेंद्र सोनी ,विनय प्रताप ,वेद प्रकाश ,सिद्धार्थ गुप्ता ,शालू कश्यप, सुनील कुमार कसेरा इत्यादि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।