गरीबों के बीच डीआरएम ने बांटी खाद्य पदार्थ सामग्री

गौतम कुमार शर्मा
डेहरी/ रोहतास
पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल के रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने डेहरी स्टेशन के आसपास के झुग्गी बस्तियों वालों को रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा आयोजित खाद्य पदार्थों की वितरण की। 
इस अवसर रेल प्रबंधक ने मानव सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि इस त्रासदी के दौर में असहाय और बेबस लोगों के सेवा  ही मानव जाति का  सबसे बड़ा धर्म है। हमें खुशी है कि संकेत एवं दूरसंचार विभाग तथा रेलवे सुरक्षा बल के जवानों तथा अन्य विभागों के द्वारा बड़े पैमाने पर लोगों की सेवा की जा रही है। 
वहीं रेलवे सुरक्षा बल के कमांडेंट आशीष मिश्रा ने झुग्गी बस्तियों वालों से लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि आप घर से बाहर नहीं निकलें और हमेशा इस वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी संसाधनों का उपयोग करते रहे। हमारे रेलवे सुरक्षा बल डेहरी के द्वारा यथा संभव मदद मिलती रहेगी। 
इस अवसर पर डेहरी स्टेशन प्रबंधक राजीव कमल, आरपीएफ इंस्पेक्टर शाहिद खान,  वीरेन्द्र प्रसाद, नरेंद्र प्रताप, वी के यादव, अभय कुमार, संजीव कुमार, उदय कुमार, आर्यन,सीनियर आरक्षी आर के सिंह, एस पी सिंह सहित अन्य आरक्षी बल के जवान उपस्थित थे।