एसबीआई ने गरीबों के बीच खाद सामग्री का किया वितरण। कर्मियों के साथ बैंक प्रबंधक पहुंचे अंबेडकर कॉलोनी।


कमलेश कुमार
डेहरी/ रोहतास
कोरोनावायरस संक्रमण को लेकर देशभर में जारी लॉक डाउन के बीच असहाय लोगों के सहयोग हेतु सामाजिक कार्यकर्ता जगह-जगह खाद्य सामग्री व पका पकाया भोजन वितरण कर रहे हैं इसी क्रम में रविवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया डेयरी शाखा की ओर से डालमियानगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में गरीबों के बीच खाद्य सामग्री वितरित किया गया। शाखा प्रबंधक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोनावायरस की जंग में बैंक गर्मी लगातार उपभोक्ताओं को पूर्ववत अपनी सेवा दे रहे हैं। साथी साथ प्रतिदिन उपभोक्ताओं को बैंक में कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए जागरूक भी किया जाता है किंतु इन सब के बीच बैंक कर्मियों ने क्या निर्णय लिया कि क्षेत्र में गरीबों के बीच कुछ खाद सामग्री वितरित किया जाए क्योंकि समाज के सभी लोगों की यह जिम्मेदारी है की इस परिस्थिति में कोई भी भूखा ना रहे यही कारण है कि बैंक कर्मियों ने अंबेडकर कॉलोनी पहुंचकर सोशल डिस्टेंस बनाते हुए असहाय लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरित किया। साथ ही सभी लोगों को स्वच्छता अपनाने तथा कोरोनावायरस संक्रमण से बचने के लिए कई अन्य प्रकार के उपाय बताते हुए जागरूक किया गया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि 60 से अधिक लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है। मौके पर बैंक कर्मी शशि शेखर कुमार, बृजेश तिवारी व अन्य उपस्थित थे।