कोरोना जैसे महामारी संक्रमण से देश परेशान हैं

कमलेश कुमार मिश्रा
 डेहरी/रोहतास
 अनुमंडल छेत्रों मे धडल्ले से गरीबों के बीच मिलने वाले राशन  लोगों को नहीं मिल रहा है। एक तरफ देश कोरोना जैसे महामारी से दंश छेल रहा। केद्र सरकार तथा राज्य सरकार बार बार कहा जा रहा कि किसी को भी भूख से मरने नही दिया जायेगा। अनुमंडल छेत्र अंर्तगत बहुत से सारे लोगों के पास राशन कार्ड को नही उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिससे अनुमंडल प्रशासन बनते जा रहा है पाली रोड निवासी एंटी क्राइम प्रेसिडेंट अनिल कुमार अग्रवाल , न्यू सिधौली नारायण टोला के निवासी प्रेम कुमार, अशोक कुमार, धनपातो कुवर, जैसे लोगों ने जनवितरण दुकानदारो द्वारा राशन चावल गेहूं नही देने के आरोप लगाया है। खाश लोगों को जनवितरण दुकानदारो ने बिना राशन कार्ड के बिना.रात मे बुलाकर देने का मामला प्रकाश में आया है। खाश कर डालमियानगर थाना क्षेत्र में बिना राशन कार्ड के राशन दिया जा रहा है । बताते चलें कि सरकार के आदेश के बावजूद भी जनवितरण प्रणाली दुकानदार नियमों की धज्जियां उड़ा रहे। हर तरह भूख से तडप रहे एक वक्त रोटी के लिए गरीब बताया जाता हैं प्रशासनिक अधिकारियों से पुछे जाने पर कि जिन लोगों के पास एपीएल राशन कार्ड  है उनको जनवितरण दुकानदार राशन नही दे रहे हैं तो। कहते है अधिकारी कि नगर परिषद में खाना खिलाया जा रहा है। क्या यह कहकर टाल देने से जिम्मेवारी समाप्त हो जायेगा। केद्र सरकार व राज्य सरकार ने देश मे लाँक डाउन लगाने से पहले एपीएल राशन कार्ड वाले लोगों के बीच देने का फैसला क्यों नहीं किया क्या अंत्योदय योजना एचएचपी राशन कार्ड वाले को ई राशन देने का आदेश दिया गया है जिससे लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में डेहरी अपर अनुमंडल पदाधिकारी विवेक चंद्र पटेल ने बताया कि सरकार तरफ से ऐसा कोई भी योजना नहीं आया है ।जो लोग गरीब हैं वो आंगनबाड़ी केंद्र से अस्थाई तौर पर राशन कार्ड बनवा लें। श्री पटेल ने कहा कि राशन में काला बाजारी करने वाले खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।