गौतम शर्मा की रिपोर्ट:-
डेहरी/रोहतास
इंद्रपुरी क्षेत्र के चकनहा पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गांव में रविवार को ग्राम कचहरी पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में अयोध्या धाम से आया पूजित कलश, अक्षत , राम मंदिर का फोटो एवं निमंत्रण पत्र को सैकड़ो लोगों के बीच डोर टू डोर बांटा गया तथा जय श्री राम ,भारत माता की जय का नारा लगाया गया श्री पांडेय ने कहा कि आगामी 22 जनवरी को काफी भीड़ भाड़ देखते हुए अयोध्या धाम ना जाएं अपने अपने घरों में रंगोली बनाकर 5 राम दीप अवश्य जलाएं तथा मंदिर में पूजा अर्चना कर मिस्ठान प्रसाद बाटकर दीपावली जैसा खुशियां मनाएं यह कार्यक्रम सभी गांव में लगातार 15 जनवरी तक चलाया जाएगा आनंद पांडे ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि श्री राम भक्तों ने विगत 493 वर्षों तक संघर्ष किया है जिसमें चार लाख राम भक्तों ने बलिदान दिया है भारत सरकार ने 5 फरवरी 2020 को श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नाम से न्यास का गठन कर 70 एकड़ भूमि सौंप दी 25 मार्च 2020 को श्री राम लाल काष्ठ मंदिर में विराजमान हुए वहीं 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ संघ के डॉ मोहन भागवत ने भूमि पूजन कर मंदिर का निर्माण देश के 3000 तीर्थ का जल तथा बलिदानी कारसेवकों के घर से लाई गई मिट्टी से भूमि पूजन हुआ श्री राम 14 वर्षों तक वन में घूमे वे जटायु को भी पिता का सम्मान दिया तथा असुरों का विनाश किया तब जाकर अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर तीन तल्ला 161 फूट लंबा भव्य रूप से तैयार हुआ है मौके पर शिव मुनि प्रजापति,भाजपा आईटी सेल के पूर्व प्रखंड संयोजक अभिषेक कुमार पांडे ,रवि प्रकाश , समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए