मनीष कुमार सिन्हा ट्रस्टी सदस्य बनाए गए
रिपोर्ट ;-वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
चित्रांश परिवार, डेहरी डालमियानगर के तत्वाधान मे होली मिलन समारोह, डॉक्टर रागिनी सिन्हा, चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट के ट्रस्टी के आवास आनन्द भवन, स्टेशन रोड, डेहरी में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉक्टर उदय कुमार सिन्हा, अधिवक्ता श्री मिथिलेश कुमार सिन्हा, काली बाबू ओम प्रकाश दिनु उपाध्याय रणधीर सिन्हा श्रवण कुमार अटल आलोक कुमार श्रीवास्तव, अमित कुमार वर्मा, मनोरंजन प्रसाद सिन्हा डॉ अभिषेक श्रीवास्तव ललित कुमार सिन्हा, मनीष कुमार सिन्हा शहर के जाने-माने गायक राजू सिन्हा, श्रीमती प्रीति सिन्हा श्रीमती मालिनी सिन्हा राकेश कुमार सिन्हा स्वेता सिन्हा, अनिता सिन्हा, पूनम सिन्हा तथा समाज के कई गणमान्य लोगों के उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम चलता रहा जिसका लुत्फ लोग उठाते रहे प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती रागनी सिन्हा ने सभी उपस्थित जनों एवं शहर वासियों को होली के अग्रिम बधाई देते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में उल्लास के साथ त्यौहार को मनाने का आग्रह किया
ट्रस्ट के संरक्षक डॉ श्रीमती रागिनी सिन्हा और अध्यक्ष डॉ श्री उदय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से समाज सेवी श्री मनीष कुमार सिन्हा को चित्रगुप्त समाज कल्याण ट्रस्ट का ट्रस्टी सदस्य मनोनीत किया
इस मौके पर शहर वासियों को ढेर सारी शुभकामनाए श्रीमती डॉक्टर रागिनी सिन्हा द्वारा दी गई और कहा कि ट्रस्टकी स्थापना ही प्रेम भाईचारा और मानव सेवा के लिए हुआ है और इसी उद्देश्य से ट्रस्ट समाज के हर क्षेत्र मे कार्य कर रहा है। इस अवसर पर डा० उदय कुमार सिन्हा ने कहा कि ट्रस्ट निरंतर समाज के साथ- साथ डेहरी आन सोन शहर के विकास कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस मौके पर शहर के कलाकारो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ प्रीति भोज का भी आयोजन किया गया उक्त कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या काफी बेहतर देखी गई चित्रांश परिवार के इस मिलन समारोह की चर्चा की जा रही है
