राम चरित्र मानस एवं मनुस्मृति के संबंध में दिए गए विवादित बयान पर बिरोध प्रदर्शन एवं पुतला पुतला दलन


रिपोर्ट ;- गौतम  शर्मा

डेहरी /रोहतास   

बिहार के शिक्षा मंत्री के द्वारा राम चरित्र मानस एवं मनुस्मृति के संबंध में दिए गए विवादित बयान पर आज विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल डेहरी नगर मे बिरोध प्रदर्शन एवं पुतला पुतला दलन अनुमण्डल से डेहरी थाना चौक पर किया गया है। इस कि अध्यक्षता बजरंग दल  विभाग संयोजक एंव प्रांत सुरक्षा प्रमुख विकास कुमार ने किया। विकास कुमार ने बताया कि बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर जी के द्वारा दिया गया रामचरित्र मानस एवं मनुस्मृति के संबंध में विवादित बयान बिल्कुल जी अशोभनीय है शिक्षा मंत्री के पद पर रह कर उनके द्वारा ऐसे बयानबाजी हिंदू समाज के प्रति ही क्यों। विश्व हिन्दू परिषद् धर्म प्रसार परियोजना प्रमुख ने बताया कि बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथ रामचरितमानस को लेकर विवादित बयान दिया है. शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर बुधवार को पटना के नालंदा खुला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे हुए थे. इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रामचरितमानस, मनुस्मृति, और गोलवलकर की किताब समाज को बांटने वाला और नफरत फैलाने वाला किताब बताया. वहीं, शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने रामचरितमानस के कई चौपाई का अर्थ बताते हुए रामचरितमानस को समाज बांटने वाला ग्रंथ बताया ऐसे शिक्षा मंत्री कौन से डिग्री से पढाई किये है। जो ऐसा बोर रहे है।  बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर जी के विवादित बयान से हिंदू जनमानस एंड विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल के भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है। बजरंग दल रोहतास इसका खुला विरोध करती है एवं बिहार सरकार से मांग करती है,कि जल्द से जल्द अशिक्षा मंत्री से  इस्तीफा ले। इसमे अमित कुमार, भोला चौहान, दीपक दास, चंदन कुमार, रणधीर कुमार, यश उपध्याय, अंकित कुमार, लड्डू कुमार, अमित गुप्ता, गुड्डू कुमार अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।