रिपोर्ट :- गौतम शर्मा ,वारिस अली
डेहरी /रोहतस
डेहरी ऑन सोन नगर के पानी टंकी रोड स्थित ग्रेट मिशन स्कूल में दबंगों ने घुसकर शिक्षकों पर हमला कर दिया प्राप्त खबर के अनुसार ग्रेट मिशन स्कूल के संचालक घटना के समय विद्यालय में उपस्थित नहीं थे विद्यालय में शिक्षक शिक्षिकाएं ने ऑफिस एवं कॉपी जांच कार्य कर रहे थे इसी बीच दोपहर में स्थानीय कुछ दबंग लोग विद्यालय में घुसकर कार्यालय में बैठी शिक्षिका से विद्यालय खाली करने की बात कहने लगे और सामान इत्यादि फेंकने लगे इस पर शिक्षिका नीतु देवी ने कहा कि आप लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं इस बात पर गुस्सा होकर उसके साथ लोगों ने मारपीट करना शुरू किया नीलू कुमारी और उसका पुत्र अभय कुमार जख्मी हो गए अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी भयभीत होकर सभी घटनाक्रम को देखती रही दिनदहाड़े विद्यालय में हो रही गुंडागर्दी को देखने के लिए आसपास के दुकानदार और राहगीरों की भीड़ लग गई तत्काल पुलिस भी वहां पहुंच गई घटना की जानकारी पुलिस लेने लगी इसी बीच अपराधी वहां से भाग निकले इस मामले मैं नॉन टीचिंग क्लर्क नीलू कुमारी ने नगर थाने में आवेदन देकर कुछ लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है घायलों का इलाज निकटवर्ती अस्पताल में कराया जा रहा है सूत्र बताते हैं कि विद्यालय के सभी शिक्षक के समक्ष दबंगों ने धमकी दिया है कि सोमवार को विद्यालय नहीं खुलना चाहिए वरना यहां कुछ भी हो सकता है ऐसा मामला जानने के बावजूद भी पुलिस नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में देर कर रही है सूत्र बताते हैं कि दबंग शहर के नामी स्वर्ण व्यवसाई हैं जिनकी पकड़ पुलिस प्रशासन पर बहुत ही मजबूत है सूत्रों ने यह भी बताया कि एक सुनियोजित साजिश के तहत उक्त घटना को अंजाम दिया गया है छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि ऐसी घटना शहर में किसी विद्यालय में कहीं देखने को नहीं मिली है विद्यालय के छात्र को भी इस का भय बना है और विद्यालय जाने से वह डर रहे हैं जानकारों ने बताया कि विद्यालय संचालक और मकान मालिक के बीच चाहे जो भी मामला हो लेकिन दिनदहाड़े गुंडागर्दी करने वाले दबंगों पर पुलिस ने सहानुभूति दिखाया आखिर इसका क्या कारण हो सकता है यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है