फेक आईडी बनाकर रेलवे टिकट बनाने वाला उत्तम कुमार गिरफ्तार


 


इपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

डेहरी आन सोन रेलवे स्टेशन की रेल पुलिस ने फेक आईडी बनाकर रेल टिकट का कारोबार करने वाले उत्तम कुमार को स्थानीय बाजार से गिरफ्तार किया है रेल पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि

 रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन के अधिकारी व स्टाफ द्वारा थाना चौक नील कोठी गली स्थित मोबाइल रिपेयरिंग एवं साईं कंप्यूटर ऑनलाइन सेंटर दुकान के संचालक उत्तम कुमार पिता हराधन गुप्ता ग्राम स्टेशन रोड डालमियानगर थाना डालमियानगर जिला रोहतास को फेक आईडी बनाकर रेलवे का टिकट का कारोबार करते हुए पकड़ा गया जिसके पास से कूल 25000 रुपया कीमत का अग्रिम बा यूज्ड टिकट बरामद किया गया जिसके विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डेहरी ऑन सोन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही हैl