300 करोड़ खर्च करने वाला डेहरी नगर परिषद जनता हिसाब मांगती है÷ शिवकुमार गांधी


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

यूथ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष सह डेहरी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी शिव गांधी ने डेहरी -डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रमन कुमार द्वारा बिना पब्लिक का राय लिए तथा डीएम रोहतास एवं एसडीएम डेहरी को सूचित किए बिना एक से बारह वार्डों के नागरिकों को सुविधा एवं  सेवा देने के लिए लाखो रुपये खर्च कर बनाए गये डालमियानगर का अस्थायी क्षेत्रीय कार्यालय एक बा एक बंद करने के विरोद्ध में अनिश्चित कालीन भूख हड़ताल शुरू किया ! शिव गांधी ने हमारे वरिष्ठ पत्रकार वारिस अली को प्रेस बयान में बताया कि

 नगर विकास मंत्री तथा मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में कहा है कि डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद में बिगत पांच वर्षों में 300 करोड़ से ज्यादा रुपये खर्च करने के बाद भी डेहरी-डालमियानगर क्षेत्र की हालत बद से बदतर हो गयी है! उपरोक्त राशि का गवन सभी ने बंदर बांट कर लिया है! इसकी उच्च स्तरीय जांच जब तक नही होगा शिव गांधी का भूख हड़ताल जारी रहेगा! इस अस्थायी क्षेत्रीय कार्यालय का किराया मात्र 2000 रूपये प्रत्येक माह था एक से 12 वार्ड के नागरिकों के लिए यह कार्यालय अति सुगम था फिर किसके कहने पर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने ऐसा कदम उठाया, शिव गांधी का कहना है कि ईओ को आए हुए जुमा जुमा चार रोज भी नही हुआ आखिर उन्होंने एसडीम डेहरी सौरभ जी से आॅफिस बंद करने से पहले सलाह क्यों नही लिया जिसने एक साल पहले बडी धुमधाम से उदघाटन किया था उस कार्यालय का और विकास एवं सेवा का उम्मीद जगाया था डालमियानगर वासियों में! बड़ा भ्रष्टाचार और वितीय अनियमितता का शिकार हुआ है डेहरी डालमियानगर नगर परिषद! जांच केवल पूर्व ईओ पर ही नही उन सभी जन प्रतिनिधियों की होनी चाहिए जो नगर परिषद के टाॅप कुर्सी का लाभ उठाएं एवं कमीशन खाए है!