पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ कांति सिंह राजद नेता स्वर्गीय श्याम राज यादव के घर दुख में शामिल हुई


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा  

डेहरी /रोहतास 

राष्ट्रीय जनता दल पूर्व सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉक्टर कांति सिंह अपने समर्थकों के साथ डेहरी आन सोन स्थित गांधीनगर में राष्ट्रीय जनता दल के युवा मजबूत सिपाही श्याम राज यादव के घर पर पहुंच कर उनके परिजनों से मिली और दुख की घड़ी में हिम्मत देने का काम किया उल्लेखनीय है कि युवा राजद नेता श्याम राज यादव का  निधन गत दिनों अचानक हो गया जिसको लेकर राजद कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई गम की घड़ी में उनके परिवार वालों से मिलने के लिए राजद के समर्थक विधायक एवं उनके कार्यकर्ता घर पर पहुंचे इसी क्रम में पूर्व सांसद एवं मंत्री डॉक्टर कांति सिंह अपने समर्थकों के साथ  राजद नेता के घर पहुंची और उनके पिता पत्नी और पुत्र से मिलकर हौसला और हिम्मत दिया उल्लेखनीय है कि ब्रह्मभोज कार्यक्रम शुक्रवार को रखा गया है जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं का भी आगमन संभव है केंद्रीय मंत्री के साथ राजद प्रदेश महिला नेता कलावती चौधरी नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी मुकेश यादव धनंजय सिंह यादव भीम आर्मी के सोनू  खान राजद युवा नेता सत्येंद्र कुमार सिंह जितेंद्र सिंह दीपक चंद्रवंशी असलम कुरेशी पीर मोहम्मद मोहम्मद जावेद कृष्णा सिंह यादव इत्यादि दर्जनों लोग शामिल थे