रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन जागरूकता अभियान. मैं आगे



 

रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट-डेहरी ऑन सोन के अधिकारी एवं जवान साथ राजकीय रेल थाना-डेहरी ऑन सोन के अधिकारी एवं जवान एवं चाइल्ड लाइन कोलेब के कार्यकर्ता शारदा देवी एवं पंकज कुमार के द्वारा रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन के प्लेटफार्मों, पोर्टिंक़ो एवं यहाँ से गुजरने वाली ट्रेनों 12801,12397 एवं 13306 में जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों के बीच रेलवे सहायता संख्या-139 का प्रचार प्रसार करते हुए,यात्रा के दौरान अजनवियों से सहयोग ना बनाने, ट्रेनों में ए.सी.पी. ना करने, ट्रेन के दरवाजे अथवा पायदान पर खड़ा होकर यात्रा न करने एवं रेल पटरियों को ना पार करने का सन्देश दिया।