रिपोर्ट ::-वारिस अली ;गौतम शर्मा
डेहरी/रोहतास
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय, जमुहार में प्रति कुलपति के रूप में डॉक्टर जगदीश सिंह ने योगदान कर लिया संस्थान के सचिव गोविंद नारायण सिंह ने डॉ सिंह को नियुक्ति पत्र प्रदान किया तथा इस अवसर पर प्रबंध निदेशक त्रिविक्रम नारायण सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर उनका विश्वविद्यालय मे स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर जगदीश सिंह भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के अंतर्गत संचालित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी में निदेशक के पद को संभाल चुके हैं तथा इजराइल ,बैंकॉक, नेपाल समेत् विभिन्न देशों में आयोजित संगोष्ठी में भाग लिया है तथा शोध पत्रों का प्रकाशन किया है डॉक्टर सिंह शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में 33 वर्षों का अनुभव रखते हैं। उनके देखरेख में 20 छात्रों ने स्नातकोत्तर तथा पीएचडी की उपाधि ग्रहण की है तथा 150 शोध पत्र राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनरल में प्रकाशित हो चुका है। डॉ सिंह ने लगभग 40 तकनीकी पुस्तिकाएं एवं किसानोंपयोगी साहित्य का प्रकाशन किया है। अपने कार्यकाल में उन्होंने उच्च गुणवत्तायुक्त सब्जियों के छह नई प्रजातियों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया है डॉक्टर जगदीश सिंह आज 11 जुलाई को पूर्वान्ह से गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति के रूप में कार्य प्रारंभ कर चुके हैं। कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह एवं कुलपति डॉक्टर एम एल वर्मा ने उन्हें गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय में योगदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इसी बीच डॉ सिंह ने बताया कि यहां आने के पूर्व उनके मन में यहां के प्रति इतनी जानकारी नहीं थी लेकिन संस्थान की भव्यता एवं यहां की संरचना को देखकर काफी अभिभूत हूं एवं संस्थान के लिए गुणवत्ता युक्त कार्य करता रहूंगा।