नए फैशन के दौर में हर दिन कदम बढ़ा रहा है डेहरी ऑन सोन÷ विश्वनाथ प्रसाद सरावगी


 


रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


समाजसेवी और प्रतिष्ठित व्यवसाई जय हिंद सिनेमा के मालिक श्री विश्वनाथ प्रसाद सराओगी ने कहा कि नए फैशन के दौर में विकसित होते हुए डेहरी ऑन सोन आगे कदम बढ़ा रहा है उसी का परिणाम है कि नेचुरल ब्यूटी लेडीज सैलून का उद्घाटन करते हुए उत्साहित हो रहा हूं उन्होंने कहा कि शहर की औद्योगिक गतिविधियां समाप्त हो चुकी है तमाम व्यवस्था हाथ पर हाथ रखकर हमेशा घाटे में जा रहे हैं दूसरी तरफ नए फैशन के इस दौर में एक से एक वीआईपी ऐसी सैलून यहां खुल रहे हैं सबसे बड़ी बात है कि आज जय हिंद सिनेमा परिसर में जावेद हबीब इंस्टिट्यूट के ट्रेनिंग ली हुई सुमन देवान और अर्चना कश्यप अपनी कला लेकर पधारी हैं जो सलून में महिला ग्राहकों को बेहतर सेवा देकर डेहरी का नाम रोशन करने वाली है चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव संतोष कुमार सिंह प्रोपराइटर ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विचारों पर विकसित डेहरी करने का मैंने मन बनाया उसी का यह नया लुक नेचुरल ब्यूटी लेडीज सैलून दिखाई दे रहा उद्घाटन के अवसर पर शिक्षिका श्रीमती सुधा सिंह डॉ प्रीति सिंह श्रीमती सृष्टि सिंह इत्यादि उपस्थित थे