अपर मुख्य सचिव उत्पाद केके पाठक ने रोहतास के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मध्य निषेध को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक किया


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा 

डेहरी /रोहतास 

 अपर मुख्य सचिव, उत्पाद, श्री के के पाठक द्वारा मद्य निषेध को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की गई जिसमें जिलाधिकारी, रोहतास, श्री धर्मेन्द्र कुमार, पुलिस अधीक्षक, रोहतास, श्री आशीष भारती, डीडीसी , रोहतास, श्री शेखर आनंद, अनुमंण्डल पदाधिकारी, डेहरी, श्री समीर सौरभ,अनुमंण्डल पुलिस पदाधिकारी, डेहरी, सुश्री नवजोत सिम्मी, अनुमण्डल पदाधिकारी, बिक्रमगंज, अनुमंण्डल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज, सहायक आयुक्त, उत्पाद, सुश्री अमृता कुमारी के साथ कई अन्य पदाधिकारी तथा विशेष लोक अभियोजक उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव महोदय द्वारा दिनांक 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी संशोधित उत्पाद कानूनों यथा धारा 37 इत्यादि के प्रकाश में उत्पाद विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा किये जा रही कार्रवाइयों यथा raids, गिरफ्तारियाँ, मदिरा पान करने वालों के साथ-साथ सप्लाई चेन अर्थात अवैध देसी शराब निर्माण एवं विदेशी शराब के आपूर्तिकर्ता समूहों पर की जा रही कार्रवाइयों की विस्तृत समीक्षा की तथा कई महत्वपूर्ण निर्देश  भी दिए।

उन्होंने प्रति दिन औसत गिरफ्तारियों की संख्या में वृद्धि,

पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर raid की कार्रवाई,

महिला उत्पाद आरक्षियों द्वारा और raids करने,

महिला उत्पाद आरक्षियों की डेहरी में ट्रेनिंग,

उत्पाद भवन, मोकर को शीघ्र पूर्ण कर क्रियाशील बनाना,

ज़िले के पर्वतीय तथा दियारा क्षेत्रो में अधिक raids,

सब्ज़ी मंडी, हाट/साप्ताहिक बाज़ारों में ब्रेथ एनालाइजर से अधिकाधिक और नियमित जांच

रिपीट offenders की पहचान कर कार्रवाई करने,

उत्पाद के विशेष लोक अभियोजकों द्वारा अपेक्षित गति से एक्साइज केसेस के निष्पादन में सहयोग करने आदि का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ,रोहतास, श्री धर्मेन्द्र कुमार द्वारा वर्णित निर्देशों के आलोक में, अनुमंण्डल स्तर पर दंडाधिकारी/बल के साथ साप्ताहिक रूप से वल्नरेबल एरियाज में छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश सभी sdo/sdpo को दिया।

अंत मे, धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की कार्रवाई समाप्त की गई। उक्त जानकारी डीपीआरओ रोहतास सत्य प्रिय कुमार ने दी