बाल श्रम के खिलाफ श्रम संसाधन विभाग ने निकाली प्रभातफेरी-


 



रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा  

डेहरी /रोहतास 

श्रम संसाधन विभाग के द्वारा  विश्व बाल श्रम विरोध दिवस के अवसर को ध्यान में रखकर. रोहतास जिले के श्रम अधीक्षक श्री सत्य प्रकाश  के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकाली गई जिस का संचालन विभाग के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी श्री ओम प्रकाश  ने किया प्रभात फेरी को डालमिया नगर स्थित मौनिया बीघा शिव मंदिर से श्रम संसाधन विभाग कार्यालय तक निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान श्रम अधीक्षक  ने हमारे वरिष्ठ पत्रकार वारिस अली को बताया की 12 जून को बाल श्रम विरोध दिवस के जागरूकता को फलीभूत करने के लिए अन्य कार्यक्रमों को भी आयोजित किया जाएगा जिससे जिले को बालश्रम से मुक्त किया जाए वही जिले में समाज के वंचित जीवन को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जाए जिसके लिए विभाग पूरी तरह से तत्परता के साथ काम कर रही है प्रभात फेरी में विभाग के साथ-साथ सामाजिक संगठन एवं स्थानीय बच्चों ने भाग लिया  प्रभात फेरी के समापन के उपरांत बच्चों के बीच बिस्किट और टॉफियां बांटी गई कार्यक्रम में उपस्थित सहयोगीयों में  नंदन कुमार  पवन मिश्रा दीनदयाल हेल्थ एंड एजुकेशनल सोसायटी सहित दर्जनों लोगों का  सहयोग रहा