.रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
. पंडित दीनदयाल जंक्शन से लेकर गया के बीच सर्वाधिक आय देने वाला रेलवे स्टेशन डेहरी ऑन सोन आज भी अपनी समस्याओं से जूझ रहा है सुविधा के नाम पर यहां सिर्फ कार्य की घोड़ा दौड़ाया जा रहा है चाहे ट्रेन ठहराव का मामला हो या सफाई और सौंदर्यीकरण का इत्यादि कई व्यवस्था यहां देखने को मिल रहा है इसकी शिकायत समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित होने के बाद जेड आर यू सी सी सदस्य देबू लाल जी औचक निरीक्षण के लिए पहुंच गए और उन्होंने अपने आधा दर्जन टीम डेहरी के लोगों के साथ स्टेशन पर दी जाने वाली सुविधाओं का औचक निरीक्षण किया बहुत तरह की कमी को देखकर उन्होंने अधिकारियों से वार्ता भी किया और इसकी शिकायत रेल मंत्रालय से लेकर जीएम तक करने की बात कही है
टीम डेहरीयंस के अध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया की इस मौके पर टीम के सदस्य आर के सिंह, बलजीत कुमार, संजय यादव,भोला गुप्ता, अमित कुमार, लाल बहादुर सिंह,शशांक केतन, सुनील, सुमित शर्मा , शैलेन्द्र सिंह, पियूष कुमार, कुमार आशुतोष, विक्की पटेल एवं अन्य उपस्थित रहे l
उसके बाद स्टेशन मैनेजर मुन्ना रजक और बीरेंद्र पासवान जी साथ डेहरी ऑन सोन आरक्षण टिकट घर का निरीक्षण किया जिसमे पाया गया की प्रवेश द्वार पर जो स्लोप है वारिश के दिन मे ख़तरनाक साबित हो सकता है,लोग फिसल कर गिर सकते है l टिकट घर के अंदर बने शौचालय की स्थिति बहुत ही ख़राब होने के कारण नाराजगी जताई गई l टिकट घर मे कुछ यात्रियों से वार्तालाप किया गया, उन्होंने ने बताया एसी और नॉन एसी वेटिंग हॉल बहुत छोटा होने के कारण बहुत दिक्कत होती है l निरीक्षण के दौरान लगे पंखे बंद पाये गए l FOB का निरीक्षण RPF टीम के उपस्थिति मे किया गया, जिसमे स्टेशन के उत्तर दिशा मे बना सीढ़ी काफ़ी संकीर्ण है जिसके कारण यात्रियों को आने जाने मे काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है l 5 करोड़ की लागत से बने FOB मे बहुत खामिया है l प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर रेलवे के जितने भी कार्यालय है उन्हें वर्तमान टिकट घर के पश्चिम दिशा मे स्थानतरित किया जाये lवीआई निकास और सर्कुलटिंग क्षेत्र मे वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों के लिए सुविधा दी जाये l प्लेटफार्म नंबर 5 के बगल मे प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 का निर्माण किया जाये l स्टेशन के उत्तर दिशा मे प्रतीक्षालय और टिकट काउंटर जल्द से जल्द बनाया जाये l प्लेटफार्म नंबर 1 और 6 की लम्बाई बढ़ाई जाये ताकि 24 कोच वाली की ट्रेनों का परिचालन हो सके l प्लेटफार्म नंबर 1 और 5 पर क्विक वाटरिंग सिस्टम बहुत आवश्यक है क्योंकि 7 टर्मिनेटिंग ट्रेनों और 76 हॉल्टिंग ट्रेनों वाला स्टेशन है l प्लेटफार्म पर यात्री शेड और बेंच आवश्यकतानुसार बहुत कम है l वाशिंग पिट का निर्माण स्टेशन के पश्चिम दिशा मे निर्माण अत्यंत आवश्यक है l निरिक्षण के समय पाया गया की वेंडर स्टॉलो पर भी भारी गड़बड़ी पायी गयीl डीडीयु-गया रेल खंड के बीच सबसे ज्यादा राजस्व देने वाला डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर मुलभुत सुविधाएं ना के बराबर है l देबू लाल शाह जी ने बताया की अब डेहरी ऑन सोन स्टेशन का विकास होकर रहेगा l डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर जितने भी टेंडर हो रहे है उसपर टीम डेहरीयंस की तीसरी आँख अब से नज़र रखेगी ताकि कोई गड़बड़ी ना हो l
