रिपोर्ट ;- वारिस अली ,गौतम शर्मा
डेहरी /रोहतास
पीएफ 04 पर RPFऑफिस के सामने एक एक महिला उम्र करीब 57 वर्ष अचानक लू लगने के कारण गिर पड़ी तथा वोमेंटिंग करने लगी आरपीएफ पोस्ट डेहरी ऑन सोन के अधिकारी साथ स्टाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के पास पहुंचे तथा रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टर को स्टेशन मास्टर के माध्यम से सूचित किया । तथा पीड़िता से घर का मोबाइल नंबर पूछने पर अपने पुत्र मुकेश कुमार का मोबाइल नंबर-9955879777 बताई उक्त मोबाइल से संपर्क कर पीड़िता के पुत्र को सूचित किया गया बाद रेलवे हॉस्पिटल के डॉक्टर हरदीप कुमार सिंह साथ स्टाफ पीड़ित को अटेंड किए। डॉक्टर द्वारा उक्त पीड़ित का चेकअप तथा प्राथमिक उपचार करने के उपरांत पीड़िता को बेहतर इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल डेहरी ऑन सोन के लिए रेफर किया गया। इसी बीच पीड़ित के परिजन मुकेश कुमार ,पिता बिंदेश्वर मेहता, ग्राम रघुनाथपुर ,थाना जम्हूर, जिला औरंगाबाद पहुंचे और अपनी माता की पहचान कौशल्या देवी के रूप में किए जिसके उपरांत जीआरपी/ आरपीएफ द्वारा उचित इलाज हेतु सदर अस्पताल डेहरी ऑन सोन में भर्ती कराया गयाl देखरेख हेतु परिजन साथ मौजूद है।
.jpg)