रिपोर्ट ;- गौतम शर्मा , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
सामाजिक न्याय के युद्ध एवं पूर्व मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा माननीय श्री लालू प्रसाद यादव का 75 वा जन्मदिन पर आज खुशी के साथ केक काटकर मिष्ठान का वितरण समर्थकों के बीच किया गया उक्त आयोजन डेहरी नगर राष्ट्रीय जनता दल के सौजन्य से 12 पत्थर मोहल्ले में नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हुआ जिसमें डेहरी विधानसभा के विधायक फतेह बहादुर सिंह राजद के वरिष्ठ नेता शिवपूजन शास्त्री गुड्डू चंद्रवंशी धनंजय यादव जय नाथ वर्मा के द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया
डेहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि माननीय लालू प्रसाद यादव का 75 वां जन्मदिन हम लोग खुशी के साथ मना रहे हैं जिसमें आप लोगों की उपस्थिति देख कर मुझे बेहद खुशी हुई इस खुशी में हम आम जनता को बधाई देते हैं उन्होंने कहा कि मुझे औरंगाबाद जिले का प्रभारी बनाया गया है इसलिए देहरी नगर में भव्य रुप से कार्यक्रम नहीं कर सका लेकिन हमारे नगर एवं प्रखंड के साथियों ने माननीय लालू प्रसाद यादव के 75 वें जन्मदिन पर बेहतर कार्य किया और हमें बुलाया मैं उसके लिए सभी का आभारी हूं और धन्यवाद देता हूं उक्त कार्यक्रम में इंजीनियर विनय चंचल नगर अध्यक्ष गुड्डू चंद्रवंशी ने भी अपने-अपने विचार को रखा और उन्होंने कहा कि पिछड़े दलित अल्पसंख्यक गरीब गुरबा के मसीहा माननीय लालू यादव शीघ्र स्वस्थ होकर हम लोगों के हक की लड़ाई की जोरदार शुरुआत करेंगे दीपक चंद्रवंशी ने कहा कि श्री तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव श्रीमती राबड़ी देवी पूर्व सांसद डॉ कांति सिंह और राजद के वरिष्ठ नेताओं द्वारा हमारे हक की लड़ाई लड़ी जा रही है हमें मजबूती के साथ राजद के जनाधार को पढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करना है तभी हम गरीबों का हक दिला सकते हैं उक्त कार्यक्रम में श्री भगवान सिंह यादव प्रकाश पासवान विद्याधर विद्यार्थी मुबारकपुर अंसारी अकबर चौधरी दीपक चंद्रवंशी लव अजीत कुमार असलम कुरेशी ,सोनू खान इत्यादि दर्जनों लोग शामिल थे
