प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा का आयोजन




रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


पश्चिमी मोहन बीघा

न्यू एरिया स्थित वार्ड नंबर 16 में  शिव एवं काली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है

ज्ञान यज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा के प्रारंभ में काशी से आए आचार्यों  के द्वारा  जलभरी के साथ ज्ञान यज्ञ एवं भंडारा का आयोजन किया जाएगा कमेटी के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार

 ज्ञान यज्ञ एवं मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भव्य भंडारा  दिन रविवार को घोड़े हाथी गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा पश्चिमी मोहन बिगहा  न्यू एरिया से वार्ड नंबर 16,17 से एनीकट के  हनुमान घाट संपन्न हुआ साथ ही संध्या में प्रवचन से भक्तिमय पूरे वातावरण हुआ शाम को प्रतिदिन ज्ञान प्रवचन होगा 20 तारीख शुक्रवार के दिन हवन  पूर्णाहुति के साथ भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा  जिसमें  शिव काली मंदिर के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पूरी तैयारी कर ली है उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य पुजारी बद्री बाबा, नंदलाल गुप्ता, अनुग्रह नारायण सिंह, विजय चौरसिया, गोलू कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार (साधु) ,राहुल सिंह (गोलू) , इंजीनियर संतोष कुमार ,विकास दुबे ,एवं दूरदराज से आए हुए आचार्य एवं सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष  उपस्थित  रहे