रिपोर्ट :-वारिस अली
डेहरी/रोहतास
डालमियानगर के ऑफिसर फ्लैट में क्वार्टर नंबर एस ओ बी 14 में किराए पर रहने वाली महिला नेहा की लाश को पुलिस ने पंखा से लटके हुए हालत में बरामद किया है इस सनसनीखेज मामले में कोई भी कुछ बताने वाला नहीं लोगों का कहना है कि बहुत ही बेहतर स्वभाव की महिला की जिनके पति पवन कुमार एनटीपीसी में अधिकारी के पद पर कार्यरत है जो अपने आवास पर कभी कभी आवागमन करते हैं जिनका एक छोटा बच्चा 6 साल का है जो नानी के घर रहता है मृतक नेहा के स्वभाव की सभी लोग तारीफ कर रहे हैं पति पत्नी जोलो के बारे में मोहल्ले के पड़ोसी अच्छा स्वभाव वाले बता रहे हैं . सबके जुबान पर आश्चर्यजनक बना हुआ है किस वजह से नेहा को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा यह खुलासा नहीं हो रहा है जानकार सूत्रों ने बताया कि जिस कमरे में नेहा रहती थी सुबह में दूधवाले में आने के बाद दरवाजा नहीं खुला और सफाई वाली भी आ गई उसने भी प्रयास किया तो दरवाजा नहीं खुल सका इसके बाद मकान मालिक द्वारा उनके पति को फोन करके बुलाया गया और पुलिस भी आ गई सभी के सामने दरवाजा खोल कर देखा गया तो पंखे से उसकी लाश लटकी हुई पाई गई मृतक का मोबाइल और डायरी आवश्यक कार्य कागजात पुलिस ने बरामद किया है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस को छानबीन के बाद ही आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो पाएगा वैसे मृतिका के परिवार वाले भी यहां पहुंच चुके हैं पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है