बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संविधान लेखक एवं विख्यात समाज सुधारक थे।- एडीईएन


 


रिपोर्ट  ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

ऑल इंडिया एसी /एसटी रेल एसोसिएशन डेहरीऑन सोन के तत्वावधान में आयोजित 131 वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए  कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के  अधिकारी व सहायक मंडल रेल अभियंता डेहरी सुमन कुमार ने कहा कि अम्बेडकर एक विख्यात अर्थशास्त्री,कानूनविद और समाज सुधारक थे।जिन्होने छुआछूत और जातिए भेदभाव जैसी समाजिक बुराईयों के खिलाफ संघर्ष किया।वहीं भारत को संविधान देकर महामानव की श्रेणी हासिल की।वे  व्यक्तित्व के धनी थे।जिनके बताए गए संवैधानिक रास्ते पर चलकर ही हम  रेल और देश के चौहंमुखी विकास का सपना साकार कर सकते हैं। मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुए रेल चिकित्सक पदाधिकारी डॉ हरदीप कुमार सिंह ने अम्बेडकर को देश के प्रेरणास्रोत बताया और कहा कि अम्बेडकर सभी वर्गो कै हिमायती थी।इनके व्यक्तित्व को एक वर्ग या जाति मे नही बंधा जा सकता है।

कार्यक्रम को बतौर विशिष्ठ अतिथि ईसीआरकेयू उपाध्यक्ष व लेखक वीरेंद्र पासवान, सीनियर सेक्शन इंजीनियर नरेंद्र प्रतापसिंह एव एस एम सिंह ने भी संबोधित किया।

अध्यक्षता  एसोसिएशन के अध्यक्ष बिहारी राम और संचालन एसोसिएशन के सचिव बी के चौधरी व कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार ने की। रेलकर्मीयों ने उपस्थित होकर  बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया और पुष्पअर्पित की।