पुलिस अधीक्षक रोहतास ने जिला के थाना प्रभारियों के साथ अपराध गोष्ठी किया


 

रिपोर्ट ;-गौतम कुमार , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 



रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने जिले के सभी थाना प्रभारियों के साथ अपने कार्यालय परिसर में अपराध गोष्टी करते हुए कई निर्देश दिए

अपराध गोष्ठी में सर्वप्रथम महत्वपूर्ण कांडो के उद्भेदन एवं सौंपे गए अन्य कार्यों में रुचि लेने वाले पदाधिकारी एवं कर्मी को प्रशस्ति पत्र/पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डेहरी को भी  डिहरी थाना कांड संख्या 716/21 दिनांक 11.12.21 धारा 379/413/414 में 5 मोटरसायकिल बरामदगी एवं मोटरसायकिल चोरों की गिरफ्तारी हेतु प्रशस्ति पत्र दिया गया। तत्पश्चात पूर्व के माह में हुए अपराध की विस्तृत समीक्षा करते हुए उद्भेदन हेतु दिशा निर्देश दिया गया एवं अगले माह में किए जाने वाले कार्यों से संबंधित निम्न बिंदुओं पर विस्तृत  चर्चा की गई : -

1. वांछित तथा फरार अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया गया। 

2. सक्रिय अपराध कर्मियों के विरुद्ध डोसियर खोलना, गुंडा पंजी में नाम अंकित करवाना, गुंडा परेड आयोजित करना एवं सीआरपीसी की धारा 110 तथा क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।

3. Undetected कांडों का उतभेदन कर अपराधियों की गिरफ्तारी/बरामदगी करने हेतु निर्देशित किया गया।

 4. अपने-अपने थाना क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी का अधिष्ठापन हेतु जागरूक करने के लिए निर्देशित किया गया।

5. जेल से छुटने वाले अपराध कर्मियों का सत्यापन कर उन पर निगरानी रखने हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

6. नवरात्रि, दुर्गा पूजा, छठ पूजा एवं रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु विशेष दिशा निर्देश दिया गया।

7. अनुसूचित जाति/जनजाति, POCSO एक्ट एवं अन्य गंभीर मामलों (हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी इतियादी) के कांडो के त्वरित निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

8. पुराने कांडों के  त्वरित निष्पादन हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

9. पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु निर्देशित किया गया।

10. अवैध खनन एवं परिवहन पर कड़ी कार्यवाही करने तथा पूर्णत: बंद कराने हेतु निर्देशित किया गया।

11. लंबित वारंट कुर्की का निष्पादन हेतु कार्य योजना तैयार कर लंबित की संख्या में कमी लाने हेतु विशेष दिशा निर्देश दिया गया

12. CCTNS परियोजना को लागू कराने में रोहतास पुलिस पूरे राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रही है। फरवरी माह में रोहतास पुलिस के द्वारा 100% एंट्री सुनिश्चित किया गया है। भविष्य में भी इसी प्रकार से प्रविष्टि/कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।